पत्नी की फॉर्च्यूनर से चलते हैं सुधाकर सिंह, हथियारों का शौक, करोड़पति MLA पर है 8 केस

Updated on 09-09-2023 01:09 PM
मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ से नवनिर्वाचित विधायक सुधाकर सिंह पर विभिन्न मामलों केस दर्ज है। उनके खिलाफ 8 थानों में केस दर्ज है। इन मामलों की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मऊ के कोर्ट में सुनवाई चल रही है। उनके खिलाफ मऊ जिले के तीन थानों में केस दर्ज कराया गया है। मऊ के सरायलखंसी थाने में उनके खिलाफ सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने, आपराधिक धमकी जैसे मामले में धारा 353, 504 और 506 के तहत केस दर्ज है। कोतवाली मऊ में एक और थाना घोसी में 5 केस दर्ज हैं। इसका खुलासा विधायक ने अपने चुनावी हलफनामे में किया है। मऊ के नवनिर्वाचित विधायक करोड़पति हैं। हालांकि, चल संपत्ति के मामले में वह अपनी पत्नी से काफी पीछे हैं। उनकी पत्नी के पास उनसे 12 गुना अधिक चल संपत्ति है। सुधाकर सिंह अपनी पत्नी की फॉर्च्यूनर कार से चलते हैं। वे गहने और हथियारों के शौकीन हैं।


सुधाकर सिंह के पास है राइफल और पिस्टल

सुधाकर सिंह हथियारों का शौक रखते हैं। उनके पास दो हथियार हैं, जिसका जिक्र उन्होंने चुनावी हलफनामे में किया है। नवनिर्वाचित एमएलए के पास एक लाख मूल्य की एक पिस्टल और 40,000 रुपये मूल्य की एक राइफल है। इसके अलावा वह दो अंगूठी पहनते हैं, जिसकी कीमत करीब 60,000 रुपये है। चल संपत्ति की बात करें तो सुधाकर सिंह के पास हाथ में एक लाख रुपये नकद और एसबीआई के दो बैंक खातों में 2 लाख रुपये जमा हैं।

सुधाकर सिंह की पत्नी के पास 50,000 रुपये नकद हाथ में मौजूद हैं। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में 5 लाख रुपये और केनरा बैंक में 35 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा उनके नाम पर एक फॉर्च्यूनर कार भी है। इसकी कीमत 24 लाख रुपए बताई गई है। वह सोने- चांदी का भी शौक रखती हैं। पत्नी के नाम पर कुल 66 लाख 50 हजार रुपए की चल संपत्ति है।

चार प्लॉट के मालिक हैं सुधाकर

अचल संपत्ति के मामले में सुधाकर सिंह चार प्लॉट के मालिक हैं। इन कृषि योग्य भूमि की कीमत चुनावी हलफनामे में उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपये बताई है। इसके अलावा उनके पास 2000 वर्ग फीट गैर कृषि भूमि भी है, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये बताई गई है। सुधाकर सिंह के पास 2000 वर्ग फीट आवासीय जमीन है। इसमें 1000 वर्ग फीट में घर बना हुआ है। इसका अनुमानित बाजार मूल्य डेढ़ लाख रुपए बताया गया है।

इस प्रकार अचल संपत्ति के मामले में सुधाकर सिंह के पास एक करोड़ 53 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति है। पत्नी के नाम पर केनरा बैंक वाराणसी शाखा से 10 लाख रुपये का लोन है। सुधाकर सिंह ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र में एमए तक की पढ़ाई की है। वर्ष 1983 में वह पास आउट हुए थे। उन्होंने अपना व्यवसाय कृषि और पेंशन बताया है। पत्नी भी पेंशन धारक हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.