सुकमा : सरकारी स्कूल में पढ़कर बनेंगे अधिकारी- श्री कवासी लखमा

Updated on 15-02-2023 06:46 PM

संस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने दर्शकों का मन मोहा
सुकमा 14 फरवरी 2023

स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल पावारस सुकमा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रगति के मार्ग में कदम बढ़ा रहा है। जहां गत वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, वहीं इस वर्ष अपने वार्षिक उत्सव के अवसर पर संस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।

    सोमवार को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पावारस सुकमा द्वारा सुकमा ऑडोटोरियम में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्री कवासी लखमा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री छत्तीसगढ़ शासन शामिल हुए। इस कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर, राजकीय गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्री प्राइमरी कक्षा के बच्चों ने अपने नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया वही मिडिल व हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने गीत, संगीत, नृत्य से लगातार दर्शकों को बांधे रखा। ऑडोटोरियम में बच्चों द्वारा लगाई गई छाया चित्र प्रदर्शनी का सभी अतिथियों ने  अवलोकन किया।
    इस अवसर पर श्री हरिश कवासी अध्यक्ष जिला पंचायत सुकमा, श्री राजू साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुकमा, श्रीमती आयशा हुसैन उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुकमा, श्री करनदेव सदस्य जीव जन्तु बोर्ड, श्री राजेश नारा योग आयोग सदस्य, श्री मनोज देव अध्यक्ष पालक समिति सेजेस पावारास सुकमा, डिप्टी कलेक्टर श्री श्रीकांत कोर्राम, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मधु तेता एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण सहित पालकगण उपस्थित थे।

    श्री कवासी लखमा ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भी शामिल है। जिसमें जिले के बच्चों का चहुमुखी विकास किया जा रहा है। साथ ही बच्चों को स्कूल में उन्हें उत्कृष्ट बनाने पर जोर दिया जाता है। उन्होंने सेजेस के सभी बच्चों को वार्षिक उत्सव की शुभकामनाएं के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद दिया। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप अब वो दिन दूर नही जब हमारे अपने बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़कर अधिकारी बनेंगे और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.