सुमित नागल मोंटे कार्लो के दूसरे दौर में पहुंचे:पहले राउंड में दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी एर्नाल्डी को हराया

Updated on 09-04-2024 02:37 PM

भारत के नंबर-1 टेनिस प्लेयर सुमित नागल रोलेक्स मोंटे कार्लो मास्टर्स के दूसरे राउंड में पहुंच गए हैं। उन्होंने सोमवार को पहले राउंड में दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी एर्नाल्डी को को हराया।

95वीं रैंकिंग वाले नागल एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए वर्ल्ड नंबर 38 एर्नाल्डी को दो घंटे 37 मिनट में 5-7, 6-2, 6-4 से हराया। इसी के साथ नागल ने किसी टॉप-50 खिलाड़ी पर अपनी तीसरी जीत दर्ज की। अगले राउंड में नागल का सामना मौजूदा रनर-अप डेनमार्क के होल्गर रुने से होगा।

42 साल बाद कोई भारतीय मोंटे कार्लो मुख्य ड्रॉ में
सुमित नागल 42 साल बाद रोलेक्स मोंटे कार्लो मास्टर्स के मुख्य ड्रॉ में पहुंचने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले 1982 में रमेश कृष्णन ने सिंगल्स इवेंट के मुख्य ड्रॉ में अपनी जगह बनाई थी।

क्या है मोंटे कार्लो मास्टर्स
मोंटे-कार्लो मास्टर्स मेंस प्रोफेशनल प्लेयर्स का टेनिस टूर्नामेंट है, फ्रांस के रोकेब्रून-कैप-मार्टिन में आयोजित किया जाता है। यह मोंटे कार्लो कंट्री क्लब में क्ले कोर्ट पर खेला जाता है और अप्रैल होता है। इसका आयोजन हर साल होता है। यह टूर्नामेंट ATP टूर पर नौ ATP टूर मास्टर्स 1000 इवेंट्स का हिस्सा है।

सुमित नागल का इस साल प्रदर्शन बेहतर रहा
सुमित नागल का इस साल प्रदर्शन बेहतर रहा है। उन्होंने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराकर जीत के साथ शुरुआती की थी। इसके बाद, उन्होंने चेन्नई ओपन में जीत हासिल की और ATP रैंकिंग में शीर्ष 100 में जगह बनाई। इस सप्ताह की शुरुआत में नागल ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 95वीं रैंकिंग हासिल की थी।

सुमित के अलावा डबल्स में बोपन्ना भी खेलते नजर आएंगे
सुमित के अलावा इस टूर्नामेंट में साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के डबल्स जीतने वाले रोहन बोपन्ना भी अपने ऑस्ट्रेलियाई पार्टनर मैथ्यू एबडेन के साथ खेलते हुए नजर आएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.