सुमित सिंह भी नहीं रहेंगी 'गुम हैं किसी के प्यार में' का हिस्सा, भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा के बाद लिया फैसला

Updated on 05-06-2024 02:18 PM
'गुम है किसी के प्यार में' से एक और विकेट गिरने की खबर आई है। शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा के बाद अब एक और नाम सामने आया है, जो इस को छोड़ रहा है। मेकर्स 10 साल का लीप ला रहे हैं और एक तरह से शो को पूरी तरह से रीवैम्प करने की प्लानिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुमित सिंह इस शो को छोड़ रही हैं। एक्ट्रेस इस शो में रीवा का किरदार निभा रही थीं। अब उन्होंने खुलासा किया कि लीप वाली बात उन्हें प्रोडक्शन हाउस से नहीं बल्कि कहीं और से ही पता चली है।

सुमित सिंह ने 'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में 'गुम है किसी के प्यार में' को छोड़ने के बारे में कहा, 'सच कहूं तो मैं रीवा के किरदार से काफी अटैच्ड हूं। उस किरदार ने जिस भी भावनाओं को फेस किया है, चाहे वो प्यार ता हो या फिर दर्द का। मैंने अपना सबकुछ उस किरदार को दिया है। और उसे छोड़कर आगे बढ़ना बहुत मुश्किल होगा। क्योंकि वो मेरा पसंसीदा कैरेक्टर है। मुझे रीवा बनना, उसके जैसे कपड़े पहनना, उसकी तरह चीजें महसूस करना अच्छा लगता था।'

GHKKPM के लीप के बारे में दूसरों से पता चला

जब उनसे 'गुम है किसी के प्यार में' में लीप की खबर के बारे में जानने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया, तो सुमित ने कहा, 'मुझे शो में लीप के बारे में कहीं और से पता चला। मुझे कास्टिंग डायरेक्टर्स से कॉल आ रहे थे जो मुझे दूसरे शो के लिए बुला रहे थे और मैंने उन्हें बताया कि मैं गुम है किसी के प्यार में कर रही हूं। तभी उन्होंने मुझे बताया कि शो में तो लीप आ रहा है। ऐसे में कई एक्टर्स शो छोड़ देंगे।'

सुमित सिंह को GHKKPM के लीप पर यकीन नहीं था

एक्ट्रेस ने आगे बताया, 'शुरू में तो मुझे उनकी बात पर यकीन नहीं हुआ, क्योंकि शो काफी अच्छा चल रहा था। जब शो अच्छा चल रहा है तो मेकर्स इसमें लीप क्यों लाएंगे? हालांकि, बाद में मुझे एहसास हुआ कि यह सच था। हालांकि ये चीज बहुत दुखद है। लेकिन अब तक रीवा का रोल करके मुझे अच्छा लगा। एक एक्टर के रूप में मेंरी ये जर्नी खास रही।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.