नंदनवन जंगल सफारी में समर कैंप का समापन

Updated on 28-05-2025 01:06 PM

रायपुर। घने जंगलों की हरियाली, चहचहाते पक्षी, रंगबिरंगी तितलियाँ और बच्चों की उत्साही मुस्कान... कुछ ऐसा ही नज़ारा था, नंदनवन जंगल सफारी में आयोजित तृतीय समर कैंप-2025 का समापन 25 मई को हर्षाेल्लास के साथ हुआ। बच्चों ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का पाठ सीखा और प्रकृति से अपने को आत्मसात् किया।

19 से 25 मई तक चले इस सात दिवसीय समर कैंप में 25 चयनित विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जहाँ उन्होंने न केवल प्रकृति को नजदीक से जाना, बल्कि उसके साथ गहरा संवाद भी स्थापित किया। शिविर के समापन अवसर पर नंदनवन जंगल सफारी संचालक थेजस शेखर और सहायक संचालक वाय.के. डहरिया ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

शिविर में बच्चों ने सीखा कि पेड़-पौधों की पहचान करना एक कला है।  पक्षियों की गतिविधियों को वैज्ञानिक रूप से समझना, उन्हें वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संतुलन, तथा जैव विविधता के महत्व को सहज और रोचक तरीकों से बताया गया। शिक्षण को खेल, भ्रमण और रचनात्मक गतिविधियों के साथ इस तरह जोड़ा गया कि बच्चे स्वयं को ‘प्रकृति के रक्षक‘ समझने लगे।

इस वर्ष समर कैंप की थीम ‘प्रकृति से जोड़ो, पर्यावरण बचाओ‘ रही जिसका उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक स्थायी चेतना जगाना था। वे अपने आसपास की हरियाली और स्वच्छता को संजोकर रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करें।

समापन समारोह में संचालक नंदनवन जंगल सफारी थेजस शेखर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार ऐसे समर कैंप का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों को न सिर्फ पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाते हैं, बल्कि उन्हें हरित भारत के निर्माण में सहभागी भी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि नंदनवन जंगल सफारी का यह प्रयास न केवल बच्चों के लिए एक रोमांच से भरपूर रहा। साथ ही उन्हें जीवनभर के लिए प्रकृति का सच्चा मित्र भी बना गया। भविष्य में ऐसे और भी शिविरों की योजना बन रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ प्रकृति से जुड़कर एक बेहतर कल की नींव रख सकें और प्रकृति को आत्मसात् कर  पर्यावरण का संरक्षण कर सकें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.