बच्चों में खेल प्रतिभा को निखारने में कारगर रहा समर कैम्प

Updated on 01-06-2023 07:58 PM

मोहला ।  बच्चों की खेल प्रतिभाओं एवं उनके अंदर छुपी विभिन्न कलाओं को निखारने एवं प्रदर्शित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समर कैंप का आयोजन किया गया। कलेक्टर  एस जयवर्धन के मार्गदर्शन में जिले के बच्चों के साथ अभिभावकों एवं शिक्षक सहित अधिकारी-कर्मचारी सभी स्वेच्छा से जुड़े रहे। जिले के शासकीय स्कूलों में समर कैम्प में उत्साह का माहौल रहा। 15 मई से 31 मई तक आयोजित समर कैम्प का समापन हुआ। समर कैंप का आयोजन प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय मोहला, मानपुर एवं अंबागढ़ चौकी में किया गया। 17 दिनों तक आयोजित समर कैंप में एथेलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन जैसे आउटडोर गेम तथा शतरंज, ड्राइंग, पेंटिंग, वादन जैसे इनडोर एक्टिविटी आयोजित किया गया। प्रत्येक दिन समर कैंप में शामिल होने वाले स्कूली बच्चों को योगाभ्यास भी कराया गया। कलेक्टर एस जयवर्धन ने समर कैम्प में पहुंचकर क्रिकेट खेला और अन्य गतिविधियों में भी शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित समर कैंप में प्रत्येक दिन का शेड्यूल तय किया गया था। जिसमें सभी आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने स्वैच्छा से भाग लिया। खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ बच्चों की रचनात्मक कलाओं को भी निखारने का प्रयास समर कैंप में किया गया। समर कैम्प में बच्चों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा गया। समापन के दौरान प्रतिभागी बच्चों की अभिव्यक्ति में खुशी एवं उत्साह देखा गया। बच्चों ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों का बेहतर उपयोग उन्होंने समर कैम्प के दौरान बहुत कुछ सीख कर किया है। जिले के व्यायाम शिक्षकों तथा कला के क्षेत्र में रूचि रखने वाले शिक्षकों और विभागीय अधिकारियों के सहयोग से समर कैंप का आयोजन सफल रहा। समर कैंप की गतिविधियों का समय-समय पर अवलोकन एसडीएम डॉ. हेमेंद्र भुआर्य, जिला शिक्षा अधिकारी कमल कपूर बंजारे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी  राजेंद्र कुमार देवांगन,  एसके धीवर तथा एआर कौर ने किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.