सूरज बना सहारा, बिजली का बिल हुआ जीरो, पर्यावरण रक्षक बने शुभेंदु हीरो

Updated on 01-07-2025 01:08 PM

कोरबा। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आज छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में ऊर्जा क्रांति का प्रतीक बन चुकी है। यह योजना न केवल सभी को राहत पहुंचा रही है बल्कि बचत का माध्यम बन गई है।

इस योजना की सफलता की एक प्रेरणादायक मिसाल हैं कोरबा जिले के  शुभेंदु घोष, जो बालको के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और वर्तमान में राजेंद्र प्रसाद नगर, कोरबा में रहते हैं। प्रकृति प्रेमी और ऊर्जा संरक्षण के प्रति सजग  घोष ने इस योजना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त की। पूरी प्रक्रिया को समझने के बाद उन्होंने न सिर्फ योजना में रुचि दिखाई, बल्कि तीन किलोवाट का रूफटॉप सोलर पैनल अपने घर पर लगवाकर इसे साकार भी कर दिखाया।

इस पहल के लिए उन्हें केंद्र सरकार की ओर से ₹78,000 की सब्सिडी भी प्राप्त हुई, जो योजना की लागत का एक बड़ा हिस्सा है। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगने के बाद से उनके घर का बिजली बिल अब शून्य के करीब है। इतना ही नहीं, कभी-कभी तो यूनिट माइनस में चले जाते हैं। उनके द्वारा उत्पादित अतिरिक्त बिजली ग्रिड में ट्रांसफर होती है जिससे उन्हें आमदनी का एक नया स्रोत भी मिला है।

श्री घोष ने बताया कि उन्हें प्रकृति से विशेष लगाव है। उनका मानना है कि सूर्य से मिलने वाली ऊर्जा न केवल निःशुल्क है, बल्कि यह एक स्थायी समाधान भी है। उनका यह भी मानना है कि ऊर्जा उत्पादन में लगने वाली प्राकृतिक संसाधनों की खपत और कठिन श्रम को समझते हुए, अब समय आ गया है कि हम सभी स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ें। सौर ऊर्जा इसका सबसे प्रभावशाली माध्यम है।

उन्होंने आसपास के लोगों को भी इस योजना के प्रति जागरूक किया और कहा, “जब प्रकृति हमें इतनी शक्ति देती है, तो हमें उसका उपयोग जिम्मेदारी से करना चाहिए। आज मैंने सौर ऊर्जा अपनाई है, कल आप भी अपनाइए, पर्यावरण और अगली पीढ़ी दोनों को बचाइए।“

अब वह योजना के सिर्फ लाभार्थी नहीं, बल्कि एक प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं। उनके परिचितों के कई अन्य परिवारों ने भी उनकी प्रेरणा से इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया और सोलर पैनल लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उनके अनुभव ने अन्य परिवारों को आत्मनिर्भरता और पर्यावरण-संवेदनशीलता की राह दिखाई है।

श्री घोष ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा “इस योजना ने न सिर्फ बिजली को शून्य किया है, बल्कि मुझे समाज और पर्यावरण के लिए कुछ करने का अवसर भी दिया। यह एक क्रांतिकारी पहल है जो आने वाले समय में देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगी।“

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आज सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं रही, बल्कि यह हर उस नागरिक के लिए नई उम्मीद का सूरज बन चुकी है जो बचत, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण को अपनी प्राथमिकता मानता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.