संडे बॉक्‍स ऑफिस: 'वॉर 2' और 'कुली' को तगड़ा शॉक! पहले रविवार को मिट्टी पलीद, ऋतिक-NTR और थलाइवा का टूटा सपना

Updated on 18-08-2025 01:30 PM
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस ने रविवार को 'वॉर 2' और 'कुली' दोनों को झटका दिया है। आम तौर पर जहां वीकेंड में छुट्टी के कारण कमाई बढ़नी चाहिए, दोनों ही फिल्‍मों की कमाई घट गई है। पहले ऐसा लग रहा था कि ऋतिक रोशन और जूनियर NTR की जोड़ी चार दिनों के पहले वीकेंड में ही देश में 200 करोड़ रुपये कमा लेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यही हाल रजनीकांत-नागार्जुन की 'कुली' का भी है। यह फिल्‍म भी देश में 200 करोड़ क्‍लब में एंट्री से चूक गई। अब 'वॉर 2' और 'कुली' दोनों को पहले सोमवार का सामना करना है। जाहिर है, कमाई और गिरेगी।

अयान मुखर्जी के डायरेक्‍शन में बनी 'वॉर 2' और लोकेश कनगराज के डायरेक्‍शन में बनी 'कुली', दोनों गुरुवार 14 अगस्‍त को रिलीज हुईं। दोनों ही फिल्‍मों ने रिलीज के अगले दिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 50+ करोड़ का बिजनस किया। लेकिन इसके बाद शनिवार और रविवार को दोनों ही फिल्‍में दर्शकों को सिनेमाघर खींच लाने में नाकाम दिखी हैं। दोनों ही फिल्‍मों का बजट 400-400 करोड़ रुपये के करीब है। ऐसे में अब सोमवार से वीकडेज में दोनों की ही असल परीक्षा शुरू हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 June 2026
अमिताभ बच्चन 83 वर्ष की उम्र में 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर सबसे अधिक एक्टिव रहने वाले बॉलीवुड सितारे हैं। करीब हर दिन ही बिग बी सोशल मीडिया पर कुछ न…
 22 June 2026
नोरा फतेही और शिल्पा राव 'या बाबा' के लिए साथ आई हैं, जो 'वर्ल्ड म्यूजिक डे' पर रिलीज हुआ एक शानदार नया गाना है। टी-सीरीज और भूषण कुमार द्वारा पेश…
 22 June 2026
टीवी एक्ट्रेस शफक नाज ने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी बात बताकर फैंस को हैरान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनकी शादी को डेढ़ साल से…
 22 June 2026
दिवंगत एक्टर ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर ने अपनी लाइफ के सबसे दर्दनाक चैप्टर पर खुलकर बात की है, जो पेशे से एक राइट और डायरेक्टर रही हैं।…
 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
Advt.