कोच के कहने पर संन्यास से वापस लौटे सुनील छेत्री:रिटायरमेंट के बाद से भारत ने कोई मैच नहीं जीता

Updated on 13-03-2025 12:40 PM

भारतीय फुटबॉल के सबसे बड़े सितारे सुनील छेत्री ने जून 2024 में कतर के खिलाफ मैच के बाद कोलकाता में संन्यास ले लिया था। 19 साल के उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद भारतीय फुटबॉल में सबसे बड़ा सवाल था – “सुनील छेत्री के बाद कौन?” क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले एक्टिव खिलाड़ियों में छेत्री तीसरे नंबर पर थे। इतने बड़े खिलाड़ी का विकल्प ढूंढना कभी आसान नहीं होने वाला था। हुआ भी ऐसा ही। बीते नौ महीनों में भारतीय फुटबॉल में कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं उभरा जो उनकी जगह ले सके। ऐसे में छेत्री ने 6 मार्च को संन्यास से वापसी की। जो सवाल था कि सुनील छेत्री के बाद कौन, तो जवाब है – खुद सुनील छेत्री ही। कोच मार्केज ने कहा, ‘टीम को अभी जीत चाहिए और अभी छेत्री भारत के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर हैं, इसमें कोई शक नहीं है।

क्यों लौट रहे हैं छेत्री?

भारत 19 मार्च को मालदीव के खिलाफ फ्रेंडली मैच खेलेगा। इसके बाद 2027 एएफसी एशियन कप क्वालिफायर में टीम इंडिया बांग्लादेश से भिड़ेगी। भारतीय टीम के कोच मानोलो मार्केज के आग्रह पर 40 साल के छेत्री मार्च की इस अंतरराष्ट्रीय विंडो में टीम के लिए खेलेंगे। वे संन्यास के 286 दिन बाद मैदान पर वापसी करेंगे।

पूरे साल 2024 में भारत ने फुटबॉल में कोई मैच नहीं जीता। टीम को 11 में से छह मैच में हार मिली और पांच ड्रॉ रहे। इन मैचों में टीम ने 15 गोल खाए और सिर्फ चार किए।

इगोर स्टिमैक को हटाकर एसोसिएशन ने मार्केज को कोच बनाया लेकिन उनके कार्यकाल में टीम ने सिर्फ दो गोल किए हैं, पांच गोल खाए हैं। छेत्री के संन्यास के बाद से भारत ने कोई मैच नहीं जीता है। ललिंजुआला छांगटे, मनवीर और लिस्टन कोलासो जैसे खिलाड़ी छेत्री का भरोसेमंद विकल्प नहीं बन सके हैं। ऐसे में मार्केज के पास छेत्री को बुलाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

छेत्री का लौटना बताता है कि आईएसएल के 13 क्लब नाकाम रहे 

पूर्व स्ट्राइकर का कहना है कि छेत्री का लौटना आईएसएल की नाकामी को दर्शाता है। यह दिखाता है कि आईएसएल के 13 क्लबों ने पिछले कुछ सालों में एक भी ऐसा भारतीय स्ट्राइकर तैयार नहीं किया जो छेत्री की जगह ले सके।

मौजूदा घरेलू सीजन में छेत्री भारत के सर्वोच्च स्कोरर

बाईचुंग भूटिनया का कहना है कि छेत्री का लौटना भारतीय फुटबॉल के लिए अच्छा संकेत नहीं है। हमें 40 साल के रिटायर खिलाड़ी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कोच पर क्वालिफायर जीतने का दबाव है, लेकिन हमें दीर्घकालिक सोचना चाहिए और युवाओं को मौका देना चाहिए। हालांकि, छेत्री का लौटना टीम के लिए अच्छा है। कोच ने उन पर भरोसा जताया है। अब यह देखना होगा कि वह पूरे 90 मिनट खेलते हैं या नहीं। यहां पर छेत्री के लिए भी बड़ा जोखिम है। अगर भारत क्वालिफाई नहीं कर पाया तो सारा दोष उन्हीं पर ही डाला जा सकता है।

40 साल की उम्र में भी छेत्री भारत के सबसे अच्छे स्ट्राइकर हैं। घरेलू फुटबॉल लीग आईएसएल में बेंगलुरु एफसी के लिए वे 12 गोल कर चुके हैं, जो इस सीजन भारतीयों में सर्वाधिक है। 2005 में डेब्यू के बाद से छेत्री ने टीम इंडिया के लगभग 40 फीसदी गोल किए हैं, और 2021 से 2024 के बीच तो राष्ट्रीय टीम के 45 फीसदी गोल सिर्फ उन्होंने किए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.