सुनील छेत्री ने फुटबॉल से संन्यास लिया:कुवैत के खिलाफ खेला आखिरी इंटरनेशनल मैच

Updated on 07-06-2024 01:01 PM

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। 39 साल के छेत्री ने गुरुवार को कुवैत के खिलाफ करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला, जो गोलरहित ड्रॉ रहा।

छेत्री कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम से हाथ जोड़कर रोते हुए बाहर निकले। यहां दोनों टीमों के खिलाड़ियों उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

इस ड्रॉ मैच से FIFA क्वालिफायर में भारत के तीसरे दौर में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। टीम इंडिया को अगला मुकाबला कतर के खिलाफ खेलना होगा।

छेत्री इंटरनेशनल फुटबॉल में भारत के टॉप गोल स्कोरर हैं। वे 19 साल के करियर में 94 गोल कर चुके हैं। वे सबसे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के एक्टिव फुटबॉलर की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

स्टेडियम में गूंजे छेत्री-छेत्री के नारे
भारतीय कप्तान अपने आखिरी मुकाबले में गोल नहीं कर सके। इसके बावजूद स्टेडियम छेत्री-छेत्री के नारों से गूंज उठा। मुकाबले के बाद छेत्री की विदाई के वक्त भारत और कुवैत के खिलाड़ियों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।

छेत्री दुनिया के तीसरे टॉप एक्टिव गोल स्कोरर
भारतीय टीम के लिए छेत्री के नाम 94 गोल हैं। वो क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले एक्टिव खिलाड़ी हैं।

अपने पहले होम ग्राउंड में आखिरी मैच खेला
पिछले 19 सालों से सुनील छेत्री ने साल 2002 में मोहन बागान के साथ छेत्री ने प्रोफेशनल फुटबॉल करियर की शुरुआत की थी। कोलकाता का सॉल्ट लेक स्टेडियम मोहन बागान का होमग्राउंड है।

वर्ल्ड फुटबॉल के 'स्लीपिंग जायंट्स ' कहे जाने वाले देश की फुटबॉल की उम्मीदों को आगे बढ़ाया है। 150 मैचों में 94 गोल और एक दर्जन ट्रॉफियों के साथ, भारतीय कप्तान भारतीय फुटबॉल के G.O.A.T यानी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑलटाइम रहे हैं।

छेत्री को खेल रत्न, पद्म श्री और अर्जुन पुरस्कार मिला

  • सुनील छेत्री का जन्म 3 अगस्त, 1984 को सिकंदराबाद में हुआ था। उनके पिता केबी छेत्री आर्मी मैन थे, जबकि मां सुशीला नेपाल की नेशनल फुटबॉल टीम के लिए खेल चुकी हैं।
  • छेत्री को साल 2021 में खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया। इससे पहले उन्हें 2019 में पद्म श्री और 2011 में अर्जुन पुरस्कार मिला था। इसके अलावा छेत्री ने अपने शानदार करियर में छह बार AIFF प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता।
  • सुनील छेत्री ने भारत के लिए साल 2005 में सीनियर टीम में डेब्यू किया था। बाईचुंग भूटिया के बाद उन्होंने टीम की कमान संभाली। उन्होंने भारत के लिए 150 मैचों में 94 गोल किए हैं।

छेत्री की कुवैत के खिलाफ मैच से सुनहरी यादें
छेत्री के पास कुवैत के खिलाफ अच्छी यादें हैं। पिछले साल उन्होंने भारत की कप्तानी करते हुए बेंगलुरु में 2023 SAFF चैंपियनशिप में के फाइनल में कुवैत को पेनाल्टी में 5-4 से हराया था।

FIFA वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर का सफर
कुवैत के खिलाफ ड्रॉ मैच से भारत के तीसरे दौर में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। फिलहाल, टीम ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। टीम ने 5 मैच में से एक जीत हासिल की है, जबकि 2 मुकाबले गंवाए हैं और 2 ड्रॉप रहे। भारतीय टीम के पास अफगानिस्तान के बराबर 5 अंक हैं, लेकिन बेहतर गोल डिफरेंस से दूसरे स्थान पर है।

दूसरी ओर कतर ड्रॉ के बाद भी 13 अंक के साथ टॉप पर है। टीम ने 5 में से 4 मैच जीते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.