सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई को दिए कई सुझाव, मान लिए गए तो रणजी खेलने भागते आएंगे खिलाड़ी

Updated on 16-03-2024 01:18 PM
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से घरेलू क्रिकेटरों, खासकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वालों के लिए मिलने वाली राशि को तीन गुना करने की मांग की है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेटरों के लिए बीसीसीआई द्वारा हाल ही में की गई घोषणा का स्वागत करते हुए कहा, 'यह बीसीसीआई द्वारा खेलने वाले खिलाड़ियों को इनाम देने के लिए बहुत अच्छी बात है, लेकिन मैं बीसीसीआई से यह भी अनुरोध करूंगा कि टेस्ट टीम के लिए खिलाड़ी तैयार करने वाली रणजी ट्रॉफी का भी ध्यान रखा जाए।'

सैलरी बढ़ाने पर बोले गावस्कर

टेस्ट में दस हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा, 'अगर रणजी ट्रॉफी की फीस दोगुनी या तिगुनी कर दी जाए, तो निश्चित रूप से बहुत अधिक लोग रणजी ट्रॉफी खेलेंगे और रणजी ट्रॉफी से कम खिलाड़ी बाहर होंगे। क्योंकि अगर रणजी ट्रॉफी का मैच फीस अच्छी हो, तो अलग-अलग कारणों से कम खिलाड़ी बाहर होंगे।'

उन्होंने ने राहुल द्रविड़ के इस विचार का भी समर्थन किया कि बीसीसीआई की घोषणा को रेड-बॉल क्रिकेट खेलने के लिए इनाम देने के बजाय सम्मान के रूप में देखा जाए। उन्होंने कहा कि अगर रणजी खिलाड़ियों को सही मुआवजा दिया जाए, तो हाल ही में देखे गए जितने खिलाड़ी बाहर हुए हैं, उतने बाहर नहीं होंगे, खासकर इशान किशन जैसे खिलाड़ी। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि धर्मशाला में घोषणा के समय राहुल द्रविड़ ने जो कहा था, वो सही है। उन्होंने इसे इनाम देने के बजाय सम्मान के रूप में देखना पसंद किया। हर कोई एक स्लैब प्रणाली के साथ खेलना चाहेगा, हर 10 प्रथम श्रेणी मैच के बाद उन्हें इतना अधिक मिलेगा। इसलिए मैं बीसीसीआई से अनुरोध करूंगा कि वे इस पहलू पर भी गौर करें।'

मैच के बीच में रहे लंबा गैप

सुनील गावस्कर ने रणजी मैचों के बीच लंबा अंतर रखने के विचार का भी समर्थन किया, जो कई टीमों के खिलाड़ी मांग रहे हैं। उन्होंने कहा, 'तीन दिन के अंतर में तो एक दिन तो ट्रैवल में ही चला जाता है। ऐसे में फिजियो से मिलने और चोट से उबरने में उनकी मदद लेने का समय नहीं मिलता है। इसलिए, शायद थोड़ा और लंबा अंतर होना चाहिए ताकि खिलाड़ी को फिट होने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।'

उन्होंने सुझाव दिया कि रणजी सीजन अक्टूबर में शुरू होकर दिसंबर के मध्य तक चले। उन्होंने आगे कहा- मेरी राय है कि रणजी ट्रॉफी अक्टूबर से दिसंबर के मध्य तक कराई जाए और फिर सफेद गेंद की प्रतियोगिताएं कराई जाएं। इस तरह से भारतीय टीम को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। बाहर होने का कोई बहाना नहीं होगा। जनवरी से लिस्ट ए मैच होंगे तो आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.