सुनील गावस्कर अचानक कॉमेंट्री छोड़कर पहुंचे कानपुर फैमिली में बड़ा हादसा

Updated on 03-02-2024 12:41 PM
नई दिल्ली: भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर को अपनी सास के निधन के बाद शुक्रवार को विशाखापत्तनम से कानपुर जाना पड़ा। गावस्कर भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट में कॉमेंट्री कर रहे थे। पूर्व कप्तान टेस्ट मैच के पहले दिन ही वापसी घर लौट गए। सुनील गावस्कर अपनी पत्नी मार्शनील गावस्कर और उनके परिवार के पास शुक्रवार दोपहर को कानपुर चले गए।

गावस्कर भारत की सीरीज के लिए सबसे अधिक मांग वाले कमंटेटर्स और एनेलिसिस्ट में से एक रहे हैं। पूर्व कप्तान पहले टेस्ट के दौरान हैदराबाद में मेजबान प्रसारकों के कॉमेंट्री पैनल का हिस्सा थे और अपनी सास के निधन के बारे में जानने से पहले शुक्रवार को विशाखापत्तनम में उन्होंने प्रसारण टीम के साथ अपनी ड्यूटी फिर से शुरू कर दी थी।

2022 में, सुनील गावस्कर की मां का निधन हो गया था। सुनील की मां मीना गावस्कर 95 साल की थी। जब दिसंबर 2022 में उनकी मां का निधन हुआ था तो उस समय गावस्कर भारत-बांग्लादेश टेस्ट के लिए ढाका में कॉमेंट्री ड्यूटी पर थे। दिग्गज सुनील गावस्कर ने भारत के लिए 125 टेस्ट और 108 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 10,122 और 3092 रन बनाए हैं। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद कॉमेंट्री करना शुरू कर दिया था। वह गजब के कमेंटेटर हैं और उनकी कॉमेंट्री फैंस को काफी पसंद भी आती है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में काम भी किया है।

इसके अलावा बात करें दूसरे टेस्ट की तो, विशाखापत्तनम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यशस्वी जायसवाल के अलावा सभी भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। जायसवाल अपने पहले दोहरे शतक के करीब हैं। वहीं हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को इंग्लैंड ने 28 रन से हराया था। अब दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया पलटवार करने को जरूर देखेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.