सोनाक्षी सिन्हा पर झल्लाए सुनील पाल, जहीर इकबाल से शादी पर कसा तंज- वाह रे वाह सोना, तुमसे ये उम्मीद नहीं थी!

Updated on 13-06-2024 06:22 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की शादी के खूब चर्चे हो रहे हैं, लेकिन ये भी खुसफुसाहट चल रही है कि शत्रुघ्न सिन्हा और परिवार के सदस्य इकलौती बेटे के इस फैसले से खुश नहीं हैं। इस बीच कॉमेडियन सुनील पाल ने एक वीडियो शेयर करते हुए सोनाक्षी पर तंज कसा है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

कॉमेडियन Sunil Pal ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो सोनाक्षी सिन्हा पर भड़कते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'यह दोस्तों के लिए ब्रेकिंग न्यूज हो सकती है, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा के लिए, यह दिल तोड़ने वाली खबर है।'

'सोना, तुमसे ये उम्मीद नहीं थी'

सुनील पॉल ने आगे कहा, 'जिन्होंने जिंदगी भर 'आज मेरे यार की शादी है' गाना गाया, उन्हें खुद की बेटी की शादी के बारे में भी पता नहीं है। वाह रे वाह, सोना, तुमसे ये उम्मीद नहीं थी कि तुम दुनिया को कहो कि शत्रु मेरे पापा हैं, पापा मेरे शत्रु हैं। अरे अगर तुमने अपने पिता को अपनी शादी में बुलाया होता, तो वह जरूर आते कि आज मेरी सोना की शादी है।'

सोशल मीडिया पर एक कार्ड वायरल हो रहा है। इसमें ऑडियो मैसेज भी है, जिसमें वे कह रहे हैं कि 7 साल से एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब रूमर्ड बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड से हसबैंड-वइफ बनने जा रहे हैं।

19 जून को संगीत, 23 को होगी रजिस्टर्ड मैरिज

रिपोर्ट्स बता रही हैं कि 19 जून को मुंबई में संगीत सेरेमनी का आयोजन होगा। इसके ठीक पांच दिन बाद 23 जून को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वे ना तो हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे और ना ही मुस्लिम धर्म के हिसाब से निकाह। बताया जा रहा है कि वे रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे।

सिन्हा परिवार ने साधी हुई है चुप्पी

सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर सिन्हा परिवार ने चुप्पी साधी हुई है। शत्रुघ्न सिन्हा ने तो ये कहकर सभी को चौंका दिया कि वो इस शादी से बेखबर हैं। सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा ने भी इससे किनारा कर लिया है। अभी तक सोनाक्षी भी खुलकर सामने नहीं आई हैं और ना ही जहीर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.