सुनील रामदास ने अंचल वासियों को गणेश चतुर्थी की दी बधाई

Updated on 18-09-2023 02:40 PM

रायगढ़। गणेश चतुर्थी सनातन हिन्दू मान्यताओं के अनुसार बहुत पावन पर्व है, क्योंकि यह दिवस प्रथम पूज्य भगवान गणेश के अवतरण दिवस के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

इस पर्व की रायगढ़ अंचल वासियों को भाजपा कार्यकर्ता और रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि सनातन हिन्दू परम्पराएं उत्सव धर्मिता वाली परम्पराएं हैं और इस उत्सव धर्मिता से समाज के अर्थ व्यवस्था को गति मिलती है।



जिससे समाज के हर व्यक्ति के पास अर्थ पहुंचता है और समाज का हर वर्ग उस उत्सव में भाग लेता है। भारत में उत्सवों के अभिप्राय को दो स्वरूपों में प्रतिस्थिापित किया गया है, एक आर्थिक स्वरूप और दूसरा आध्यात्मिक स्वरूप तथा इन उत्सवों को दोनों स्वरूपों से जोड़कर हमारे पूर्वजों द्वारा रखा जाना एक दूरदर्शिता पूर्ण बनाई गई सामाजिक व्यवस्था है। क्योंकि एक स्वरूप से समाज में भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति होती है, तो वहीं दूसरा स्वरूप उस स्रष्टा के प्रति आभार प्रदर्शन का है, जिसके द्वारा यह सृष्टि बनाई गयी है।


उस आध्यात्मिक स्वरूप के माध्यम से समाज द्वारा उस स्रष्टा को आभार प्रदर्शित किया जाता है, जिसने जीवन के साथ-साथ जीवन चक्र को बनाए रखने हेतु भौतिक संस्थानों सहित उसके उपयोगिता के लिए मानव को बुद्धि प्रदान किया है।


यही कारण है कि हमारे उत्सवों में सबसे पहले देवी-देवताओं के पूजन का विधान बनाया गया। इस विधान को पूरा करने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं, जिसमें सामग्रियों की आवश्यकताओं होती है और इन सामग्रियों की पूर्ति हेतु अलग-अलग प्रकार के कार्यों को करने वाले लोगों को दायित्व दिया गया है। जिसके माध्यम से उत्सवों में उनकी भागीदारी को भी सुनिश्चित किया गया है। इसलिए मेरा अंचल वासियों ने निवेदन है कि आइए हम सब मिलकर प्रथम पूज्य भगवान गणेश के प्राकट्य उत्सव को धूमधाम से मनाएं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.