स्विगी-जोमैटो को टक्कर देगा सुनील शेट्‌टी का 'वायु', कितना सस्ता मिलेगा खाना?

Updated on 13-05-2023 07:33 PM
नई दिल्ली: ऑनलाइन फूड डिलीवरी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। स्विगी (Swiggy), जोमैटो (Zomato) जैसे ऐप के जरिए लोग घर बैठे खाना ऑर्डर कर रहे हैं। ऑनलाइन फूड डिलीवरी के बढ़ते मार्केट को देखते हुए अब बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी भी अब इस मैदान में उतर गए हैं। बॉलीवुड एक्टर और इन्वेस्टर सुनील शेट्‌टी ने स्विगी और जोमैटो को टक्कर देने के लिए एक नया फूड डिलीवरी ऐप 'वायु' (Waayu) लॉन्च किया है। सुनील शेट्टी के इस कदम से ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों में खलबली मच गई है। फिलहाल इस ऐप की सर्विस मुंबई में शुरू हुई है, लेकिन जल्द ही देश के बड़े शहरों में इसकी सर्विस शुरू हो जाएगी।

कितना सस्ता मिलेगा खाना

स्विगी, जोमैटो जैसे ऐप का एकाधिकार खत्म करने के लिए सुनील शेट्टी ने वायु की शुरुआत की है। वायु के आने से ऑनलाइन फूड डिलीवरी में प्राइस वॉर की शुरुआत हो गई है। वायु का दावा है कि वो होटल और रेस्टोरेंट से बिना किसी कमीशन के फूड डिलीवरी के लिए ऑर्डर लेने में मदद करेंगे। इतना ही नहीं सुनील शेट्टी के स्टार्टअप का दावा है कि वो लोगों को बेस्ट प्राइस पर फूड उपलब्ध करवाएंगे। वायु कमीशन की जगह रेस्टोरेंट मालिकों से महीने में एक फिक्स फीस लेगा। अभी इसे 1 हजार रखा गया है, लेकिन आने वाले दिनों में इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

कैसे करेगा काम

सुनील शेट्टी की कंपनी वायु को आप गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। फिलहाल इसकी सर्विस अभी सिर्फ मुंबई में शुरू हुई है। खुद सुनील शेट्टी इसके ब्रांड एम्बैसडर हैं। हालांकि ये पहला स्टार्टअप नहीं है, जहां उन्होंने पैसा लगाया है। इसके पहले वो मिसशैफ डाइनिंग बार, क्लब H20 के जरिए फूड बिजनेस में उतर चुके हैं। सुनील शेट्टी के इस कारोबार में उतरने से स्विगी और जोमैटो को बड़ी चुनौती मिलेगी। हाल ही में लॉन्च हुई ओएनडीसी पेमेंट प्लेटफॉर्म ने भी इनकी टेंशन बढ़ा दी है। अब इसमें वायु की इंट्री से चुनौती और बढ़ गई है।

सस्ता खाना देने का दावा

वायु ऐप के फाउंडर अनिरुद्ध कोटगिरे और मंदार लांडे 'वायु' ऐप के फाउंडर हैं। लॉन्च होते ही ऐप के 25 हजार से अधिक डाउनलोड हो गए थे। अभी इस ऐप पर 1500 से ज्यादा रेस्टोरेंट्स रजिस्टर हैं। कंपनी जल्द ही इसे मेट्रो और नॉन-मेट्रो सिटीज में शुरू करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.