SA20 के फाइनल में पहुंची सुपरजायंट्स : क्वालिफायर-2 में जोबर्ग सुपरकिंग्स को 69 रन से हराया

Updated on 09-02-2024 01:04 PM

डरबन सुपरजायंट्स ने SA20 सीजन-2 के फाइनल में एंट्री कर ली है। टीम ने गुरुवार को क्वालिफायर-2 में जोबर्ग सुपरकिंग्स को 69 रन से हराया। हेनरिक क्लासन ने 74 और वायन मुल्डर ने 50 रन की पारी खेली। क्लासेन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

जोहन्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में जोबर्ग सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी डरबन सुपरजायंट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। सुपरकिंग्स की टीम 17.4 ओवर में 142 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

सुपरजायंट्स के ओपनर ने अच्छी शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डरबन सुपरजायंट्स को ओपनर मैथ्यू ब्रीत्जके और क्विंटन डी कॉक ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 35 रन बनाए। मैथ्यू भी 3.6 ओवर में सैम कुक की गेंद पर एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 10 गेंदों पर 12 रन बनाए। मैथ्यू के आउट होने के बाद सुपरजायंट्स को दूसरा झटका भी 2 रन के बाद ही लग गया। दूसरे ओपनर क्विंटन डी कॉक भी नरेंद्र बर्गर की गेंद पर बोल्ड हो गए।

क्लासन और मुल्डर के बीच 101 रन की पार्टनरशिप
हेनरिक क्लासन और मुल्डर के बीच 5वें विकेट के लिए 38 गेंदों पर 101 रन की पार्टनरशिप हुई। मुल्डर ने 23 गेंदों का सामना कर नाबाद 50 रन बनाए। वहीं क्लासन ने 30 गेंदों का सामना कर 74 रन की पारी खेली। इससे पहले क्लासन और भानुका राजपक्षे के बीच 31 गेंदों पर 43 रन की साझेदारी हुई।

बर्गर और ब्रेसवेल को मिले 2-2 विकेट
जोबर्ग सुपरकिंग्स के नरेंद्र बर्गर और डॉग ब्रेसवेल ने 2-2 विकेट लिए। वहीं सैम कुक को एक विकेट मिला।

13 रन के अंदर गवां दिए 2 विकेट
212 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी जोबर्ग सुपरकिंग्स की खराब शुरुआत रही। किंग्स को पहला झटका 5 रन पर लगा। ओपनर फाफ डु प्लेसिस 1.3 ओवर में 7 गेंदों का सामना कर 3 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं 13 रन के स्कोर पर लीस डु प्लॉय भी पवेलियन लौट गए।

मोईन अली और रीजा हेंड्रिक्स ने पारी को संभाला
मोईन अली और रीजा हेंड्रिक्स ने जोबर्ग सुपर किंग्स की पारी को संभाला। दोनों के बीच 36 गेंदों पर 54 रन की साझेदारी हुई। रीजा हेंड्रिक्स ने 24 गेंदों पर 27 रन और मोईन अली ने 26 गेंदों पर 30 रन बनाए।

जूनियर डाला ने लिए 4 विकेट
जोबर्ग सुपर किंग्स की ओर से जूनियर डाला ने 3.4 ओवर में 38 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं नवीन उल हक ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.