अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने किया अस्पताल का निरीक्षण

Updated on 25-04-2025 01:24 PM

रायपुर । अम्बेडकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने गुरुवार को अस्पताल का निरीक्षण कर गर्मी के मौसम में मरीजों को राहत देने के लिए विभिन्न वार्डों और ओपीडी में लगाए गए पंखे, कूलर,एसी एवं डक्ट कूलिंग सिस्टम की व्यवस्था देखी। उन्होंने मेंटेनेंस विभाग को निर्देश दिया कि पुराने एवं खराब हो चुके पंखों और कूलरों की मरम्मत जल्द से जल्द करें। जिन- जिन विभागों तथा वार्डों में पंखे, एसी एवं कूलर की शिकायतें आ रही हैं, उनका जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। पेयजल की व्यवस्था के लिए वाटर कूलरों की जांच तथा जल आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वार्डों तथा ओपीडी से लगे बाथरूम के नल जो खराब हो गए हैं, उनको अतिशीघ्र सुधारने को कहा ताकि अनावश्यक जल की हानि को रोका जा सके। मेंटेनेस विभाग के कर्मचारियों ने बताया की ग्राउंड फ्लोर के ट्रामा तथा इमर्जेंसी वार्ड में नये एसी लग गए हैं। अधीक्षक ने मेंटेनेस विभाग को निर्देशित किया कि वर्तमान में अस्पताल में चल रहे मेंटेनेस के कार्यों में तेजी लायी जाए।

डॉ. सोनकर के निरीक्षण के दौरान उनके साथ सहायक अधीक्षक डॉ. अनिल बघेल तथा मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.