सुपरस्टार कृष्णा बाबू का अंतिम संस्कार आज सिर्फ 2 हीरोइनों के साथ की 95 फिल्में

Updated on 16-11-2022 06:45 PM

तेलुगु सिनेमा के पहले सुपरस्टार कृष्णा बाबू का 15 नंवबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। आज दोपहर में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। कृष्णा बाबू, तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के पिता थे। कृष्णा बाबू ने करीब 5 दशक के फिल्मी करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

इनके पास सबसे तेज 200 फिल्में करने का रिकॉर्ड है, साथ ही एक ही एक्ट्रेस के साथ 48 फिल्मों में काम करने का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम है। ये रिकॉर्ड कृष्णा ने अपनी दूसरी पत्नी विजया के साथ बनाया है। वहीं, जया प्रदा के साथ भी उन्होंने 47 फिल्मों में काम किया। इस तरह 95 फिल्मों में उनकी सिर्फ दो ही हीरोइंस रहीं।

कृष्णा ने अपने करियर की शुरुआत 1961 में मामूली रोल निभाकर की थी, लेकिन महज 4 सालों में ही ये तेलुगु स्टार बनकर उभरे। करियर में एक समय ऐसा भी रहा जब 1975 में इनकी बैक-टु-बैक 15 फिल्में फ्लॉप हुईं। इन्होंने हार नहीं मानी और अगले ही साल कई हिट फिल्में देकर वापसी की। ये साल 1998 में संसद भी रह चुके हैं।

आज जानते हैं अपने जमाने के सबसे हैंडसम एक्टर कहे जाने वाले कृष्णा बाबू की रिकॉर्डब्रेकिंग फिल्मों और करियर से जुड़ी कुछ अहम बातें-

कृष्णा बाबू का असली नाम घटामनेनी शिवा रामा कृष्णा मूर्ति है। इनका जन्म 31 मई 1943 में आंध्रप्रदेश के बुरीपालेम, गुंटूर जिले में हुआ था। इनके पिता घटामनेनी राघवा चौधरी एक किसान थे। अभिनय में रुचि होने के कारण कृष्णा ने 18 साल की उम्र में मामूली रोल से तेलुगु सिनेमा में कदम रखा। इनकी पहली फिल्म साल 1961 की कुला गोथरालू रही। चंद और फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करने के बाद कृष्णा को साल 1965 की फिल्म थेने मनासुलु में लीड रोल मिला। लगातार हिट फिल्में देते हुए ये स्टार बनकर उभरे। इन्होंने एनटी रामा राव और अक्किनैनी नागेश्वर राव जैसे कई बड़े सितारों के साथ भी काम किया। 1970 तक कृष्णा बाबू एक स्टार बन चुके थे।

प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत

साल 1971 में कृष्णा बाबू ने अपने भाई के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस पद्मालय फिल्म्स की नींव रखी। इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले कृष्णा ने कई बिग बजट फिल्में बनाईं, जिनमें अग्नि परीक्षा, मोसागल्लाकु मोसागाडु, पदंति कपूरम, देवुडु चेसीना मनुशुलु, अल्लूरी सीतारामा राजू शामिल हैं।

फिल्म में हुई विजया से मुलाकात फिर की दूसरी शादी

1967 की फिल्म साक्षी की शूटिंग के दौरान कृष्णा बाबू की मुलाकात एक्ट्रेस विजया से हुई। दोनों फिल्म की लीड कास्ट थे। शूटिंग के दौरान ही दोनों को प्यार हुआ और दोनों ने 1969 में शादी कर ली। दोनों ने एक प्रोडक्शन हाउस विजया कृष्णा मूवीज की शुरुआत की और कई क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्में प्रोड्यूस कीं। इनमें मीना, देवदासु, मोसागल्लाकी मोसाकाडु जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं। कृष्णा बाबू को ही तेलुगु सिनेमा में स्पाई और काउबॉय जॉनर लाने का क्रेडिट दिया जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.