14 की उम्र में सुपरस्टार वाला स्टारडम, वैभव सूर्यवंशी से मिलने 6 घंटे की ड्राइव करके पहुंचीं दो फैंस

Updated on 10-07-2025 02:27 PM
नई दिल्ली: भारत के उभरते बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी महज 14 साल की उम्र में फैंस के दिलों पर छा चुके हैं। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी की वजह से वह लगातार चर्चा में रहते हैं। हाल ही में हुई भारत अंडर-19 और इंग्लैंड अंडर-19 की यूथ सीरीज में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया। 5 मैचों की सीरीज में वैभव के बल्ले से 355 रन निकले। वैभव ने चौथे वनडे मैच में 143 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने इस दौरान सिर्फ 52 गेंद पर अंडर-19 वनडे इतिहास का सबसे तेज शतक ठोका। उन्होंने पाकिस्तान के कमरान गुलाम का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

वैभव के लिए फैंस की दीवानगी

वैभव की लोकप्रियता सिर्फ भारत ही नहीं, यूके तक फैल चुकी है। फैंस सिर्फ उन्हें देखने के लिए दूर-दराज से स्टेडियम पहुंच रहे हैं। आन्या और रिवा नाम की दो 14 साल की लड़कियों ने 6 घंटे ट्रैवल करके वॉर्सेस्टर में हुए चौथे और पांचवें वनडे में वैभव से मुलाकात की। दोनों लड़कियां राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनकर आई थीं और वैभव के साथ तस्वीर खिंचवाई।

राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सबूत है कि हमारे पास सबसे बेहतरीन फैंस हैं। 6 घंटे गाड़ी चलाकर वॉर्सेस्टर पहुंचीं, पिंक जर्सी पहनी। वैभव और टीम इंडिया के लिए चीयर किया। आन्या और रिवा वैभव की उम्र की ही हैं। उनके लिए ये दिन यादगार रहा।'

भारत ने सीरीज 3-2 से जीती

वैभव की दमदार पारियों की बदौलत भारत ने सीरीज़ 3-2 से अपने नाम की। अंतिम मैच को छोड़कर उन्होंने हर मुकाबले में टीम को तेज शुरुआत दी और इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इससे पहले वैभव का नाम आईपीएल 2025 में तब चर्चा में आया जब वे सिर्फ 13 साल की उम्र में कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़कर T20 क्रिकेट का सबसे युवा शतकवीर बनने का इतिहास रच दिया। यह आईपीएल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.