सुपरटेक ने बिना प्रमाणपत्र सौंप दिए 9705 फ्लैट, जानते हैं क्या हैं इसके नुकसान

Updated on 30-12-2022 06:23 PM
नई दिल्ली: अगर आप फ्लैट खरीदने की सोच रहे हैं तो बिना प्रमाणपत्र यानी ओसी के कब्जा मत लीजिएगा। बिना प्रमाणपत्र के फ्लैट लेने के कई नुकसान हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, कर्ज में दबी रियल्टी कंपनी सुपरटेक ने उत्तर-प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में बिना ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट यानी ओसी के 9705 फ्लैट मालिकों को कब्जा दे दिया है। हाल ही में दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई शहरों में बिल्डरों ने बिना प्रमाणपत्र के फ्लैटों का कब्जा देने की पेशकश की है। इसी साल अगस्त में नोएडा में सुरपटेक बिल्डर के दो 31 मंजिला टॉवर एपेक्स और सियाने को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ध्वस्त कर दिया गया था। ऐसे में अगर आप फ्लैट लेने की सोच रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जिससे आपको बाद में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। आइए आपको बताते हैं बिना प्रमाणपत्र के फ्लैट लेने पर आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। इस मामले में घर खरीदारों के एक संगठन ने कहा कि ओसी का न होना फ्लैट मालिकों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, नोएडा में ऐसे फ्लैटों की संख्या 50 हजार से एक लाख के बीच हो सकती है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा में बिना ओसी के सबसे ज्यादा कब्जे दिए गए हैं। इसमें 148 टॉवर/भूखंड/विला में करीब 10 हजार आवास ऐसे हैं, जिनमें कब्जे की पेशकश ओसी के बिना ही की गई है। इन परियोजनाओं में ग्रेटर नोएडा में इको-विलेज 1 में ओसी के बिना सबसे ज्यादा 3171 कब्जे दिए गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.