Unitech के रास्ते पर Supertech! 50,000 फ्लैट्स का भविष्य अधर में, होमबायर्स भूख हड़ताल की तैयारी में

Updated on 29-06-2023 08:19 PM
नई दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक (Supertech) के प्रोजेक्ट्स में फ्लैट बुक कराने वालों की मुश्किलें बढ़ गई है। दिल्ली की एक अदालत ने कंपनी के चेयरमैन आरके अरोड़ा 10 जुलाई तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। उन पर 1,500 करोड़ रुपये के बैंक लोन की हेराफेरी का आरोप है। ईडी ने उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार किया था। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सुपरटेक के 20 प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। इनमें 49,954 फ्लैट्स हैं। इनमें ज्यादातर प्रोजेक्ट अधूरे पड़े हैं और कई कानूनी पचड़ों में फंसे हैं। हालत यह है कि कंपनी के पास इन प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए फंड नहीं है। अब कंपनी के चेयरमैन की गिरफ्तारी से होमबायर्स के लिए अपने सपनों का घर मिलने की उम्मीद क्षीण होती जा रही है। उन्होंने धमकी दी है कि अगर 15 अगस्त तक सुपरटेक के प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू नहीं हुआ तो वे भूख हड़ताल करेंगे।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सुपरटेक के खिलाफ इनसॉल्वेंसी पिटीशन दायर की थी। उसका कहना है कि कंपनी ने उसके 432 करोड़ रुपये के बकाये के भुगतान में डिफॉल्ट किया है। एनसीएलटी ने पिछले साल मार्च में इसे स्वीकार कर लिया था लेकिन एनसीएलएटी ने इसे ग्रेटर नोएडा के ईकोविलेज 2 तक ही सीमित कर दिया। साथ ही रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी देते हुए सुपरटेक के प्रमोटर्स को दूसरे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की जिम्मेदारी दी थी। यह काम एनसीएलटी द्वारा नियुक्त रेजॉल्यूशन प्रोफेशनल की निगरानी में होना था।


होमबायर्स की चिंता

लेकिन होमबायर्स को चिंता है कि अरोड़ा की गिरफ्तारी से यह रिजॉल्यूशन प्लान प्रभावित होगा। होमबायर्स ने इसके लिए यूनिटेक का उदाहरण दिया। उनका कहना है कि यूनिटेक के प्रमोटर्स की गिरफ्तारी के बाद कंपनी को सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक बोर्ड चला रहा है। इसकी जिम्मेदारी एक रिटायर्ड आईएएस को दी गई है। लेकिन इसमें बात आगे नहीं बढ़ पाई है। यूनिटेक के अधूरे प्रोजेक्ट्स पर बहुत कम काम हुआ है। सबसे बड़ी समस्या फंड की है।

रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल ने एलसीएलएटी में जो स्टेटस रिपोर्ट सौंपी है, उसके मुताबिक सुपरटेक के 20 प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। इनमें 49,954 फ्लैट्स हैं। इनमें 28,000 फ्लैट्स अभी कंस्ट्रक्शन फेज में हैं जबकि 9,705 यूनिट्स होमबायर्स को मिल चुके हैं। लेकिन इनकी अभी तक रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। करीब 12,000 यूनिट्स रजिस्टर्ड की जा चुकी है। होमबायर्स का कहना है कि जबसे मामला एनसीएलटी में गया है तबसे काम की रफ्तार धीमी हो गई है। उन्हें डर है कि अरोड़ा के अरेस्ट होने के बाद इन प्रोजेक्ट्स पर काम रुक जाएगा। राज कुमार का ईकोविलेज 2 में फ्लैट है। वह कहते हैं कि अरोड़ा की गिरफ्तारी से निवेशकों और फाइनेंसर्स का भरोसा कम होगा। इससे कंस्ट्रक्शन पर असर होगा।

भूख हड़ताल की धमकी

इसी तरह कोरोना महामारी में अपने पति को खो चुकी Paramita Banerjee कहती हैं कि सुपरटेक ने रेंटल स्कीम के तहत उन्हें एक फ्लैट अलॉट किया था। यह फ्लैट उन्हें तब के लिए दिया गया था जब तक कि उनका फ्लैट तैयार नहीं हो जाता। वह 2017 से इस रेंटेड फ्लैट में रह रही थीं लेकिन पिछले साल अप्रैल से कंपनी ने रेंट देना बंद कर दिया। तबसे मुझे अपनी जेब से किराया देना पड़ रहा है और साथ ही फ्लैट की किस्त भी देनी पड़ रही है। रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल की नियुक्ति के बाद भी कोई प्रोग्रेस नहीं हुई है।

ईकोविलेज 2 के होमबायर्स ने धमकी दी है कि अगर 15 अगस्त तक काम शुरू नहीं हुआ तो वे भूख हड़ताल करेंगे। सुपरटेक्स अपकंट्री बायर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट कैलाश चंद्रा का कहना है कि उनकी उम्मीदें कम होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्दी ही सुप्रीम कोर्ट में एक केस फाइल करेंगे और कोर्ट से अपील करेंगे कि होमबायर्स को खुद ही प्रोजेक्ट पूरा करने की अनुमति दी जाए। हमें भरोसा नहीं है कि सुपरटेक को अपने प्रोजेक्ट्स पूरा करने के लिए फंड मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.