मातृ वंदना योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छिंदगढ़ में जुटे सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Updated on 17-07-2026 12:40 PM

सुकमा। सुकमा जिले के जनपद पंचायत छिंदगढ़ के सभाकक्ष में बुधवार को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत एक दिवसीय परियोजना स्तरीय प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  शिवदास नेताम के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी  हितेन्द्र कुमार नागेसिया की उपस्थिति रही। प्रशिक्षण में सभी सेक्टर सुपरवाइजरों सहित परियोजना क्षेत्र की कुल 60 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

     प्रशिक्षण का संचालन राज्य स्तरीय एसआरजी प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर्स सुश्री रश्मि चन्द्रवंशी एवं  प्रदीप मंडल ने किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, पोर्टल संचालन, हितग्राहियों के पंजीयन की प्रक्रिया, फील्ड स्तर पर आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों तथा उनके समाधान पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही योजना के पात्र अधिक से अधिक हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

    प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने अनुभव साझा किए और विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों से संवाद किया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण से जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ेगी, जिससे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ प्रत्येक पात्र गर्भवती एवं धात्री महिला तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.