मोहन कैबिनेट में आज पेश होगा अनुपूरक बजट:तीन विधयेकों को भी देंगे मंजूरी, दिवंगत इंस्पेक्टर के भाई को सब इंस्पेक्टर बनाने का भी प्रस्ताव

Updated on 25-11-2025 12:12 PM

मोहन कैबिनेट की बैठक में आज विधानसभा में पेश किए जाने वाले दूसरे अनुपूरक बजट और तीन विधेयकों को मंजूरी दी जाएगी। इसके साथ ही नक्सलियों के हमले में शहीद हुए एसएएफ के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के भाई को सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त दिए जाने तथा एक करोड़ रुपए की विशेष अनुग्रह राशि परिजनों को दिए जाने को भी कैबिनेट मंजूरी देगी।

आज होने वाली कैबिनेट बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा होनी है उसमें विधानसभा में पेश किए जाने वाले दूसरे अनुपूरक बजट का मामला शामिल है। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2011-12 के मतदेय अनुदान और भारत विनियोग में आधिक्य के नियमितीकरण के संबंध में भी बैठक मेंं चर्चा होगी। एक अन्य प्रस्ताव भी वित्त विभाग से संबंधित है जिसमें वर्ष 2024-25 की दूसरी छमाही में और वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहली छमाही में आय और व्यय की प्रवृत्तियों की समीक्षा विवरण विधानसभा के पटेल पर रखने के मामले में कैबिनेट मंजूरी देगी। जनजातीय कार्य विभाग की प्रस्ताव पर स्थापना एवं कार्यालय व्यय संबंधित योजनाओं को लागू रखने के मामले में कैबिनेट मंजूरी देगी। इसके साथ ही जनजातीय कार्य विभाग की विभागीय परिसंपत्तियों के संधारण और योजना लागू रखने पर भी चर्चा होगी।

विधि सलाहकार नियुक्त करने पर होगी चर्चा

कैबिनेट में आज सामान्य प्रशासन विभाग के प्रस्ताव पर लोकायुक्त संगठन में सेवानिवृत्त प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय चंद्रदेव शर्मा और सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरि शरण यादव को लोकायुक्त संगठन में विधि सलाहकार के पद पर संविदा नियुक्त अवधि बढ़ाए जाने के मामले में फैसला होगा। इनके अलावा सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष प्रसाद शुक्ला तथा सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम प्रताप सिंह को लोकायुक्त संगठन भोपाल में विधि सलाहकार के पद पर संविदा नियुक्ति अवधि बढ़ाए जाने का अनुमोदन कैबिनेट करेगी।

इन विधेयकों को मिलेगी मंजूरी

कैबिनेट में आज मध्य प्रदेश दुकान एवं स्थापना अधिनियम द्वितीय संशोधन विधेयक 2025 तथा मध्य प्रदेश नगर पालिका संशोधन विधेयक 2025 का अनुमोदन किया जाएगा। कैबिनेट में श्री राजेश्वरी सेवा भारती न्यास ग्राम मोर तक का तहसील पुनासा के ग्राम बिल्लोर बुजुर्ग जिला खंडवा को 2.80 हेक्टेयर यानी 28000 वर्ग मीटर भूमि पर्यावरण और जैविक संरक्षण के उपयोग के लिए दिए जाने पर भी चर्चा होगी।

कैबिनेट की बैठक में दिवंगत अविवाहित इंस्पेक्टर एसएएफ आशीष शर्मा हाक फोर्स बालाघाट के छोटे भाई अंकित शर्मा को जिला पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दिए जाने के संबंध में भी निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही अविवाहित इंस्पेक्टर एसएएफ आशीष शर्मा हाक फोर्स बालाघाट को के परिजनों को विशेष अनुग्रह राशि के रूप में एक करोड़ रुपए मंजूर किए जाने पर भी कैबिनेट का अनुमोदन होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.