इनामी नक्सली गजराला रवि की शव यात्रा में जुटे समर्थक

Updated on 21-06-2025 12:02 PM

जगदलपुर। सुकमा जिले के सीमा क्षेत्र के इलाके में 18 जून को आंध्रप्रदेश की ग्रेहाउंड्स फोर्स ने तेलंगाना निवासी 40 लाख के इनामी और सेंट्रल कमेटी मेंबर नक्सली गजराला रवि उर्फ उदय सहित 3 नक्सलियों कों 18 मई को ढेर कर दिया था। मुठभेड़ के बाद तेलंगाना पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया था । जिसका आज शुक्रवार को पड़ोसी राज्य तेलंगाना में नक्सली गजराला रवि उर्फ उदय की शव यात्रा निकाली गई है। इस दौरान छग. एवं तेलंगाना दोनों राज्यों के नक्सली समर्थक व परिजन और गांव के लोग बड़ी संख्या में बकायदा नक्सलियों के झंडे बैनर लेकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए ।

गजराला रवि के शव यात्रा की विडियो एवं तस्वीरें सामने आई है, जिसमें नक्सली समर्थक व परिजन के साथ उसका पूरा गांव उसके शव को एक फूलों से सजे शव वाहन में रखकर नक्सलियों के झंडे बैनर लेकर, साथ ही बैंड बजाते और नारे लगाते शव यात्रा निकालकर एक दुर्दांत नक्सली को महिमामंडित किया गया।इससे पूर्व एक करोड़ का ईनामी चलपति एवं भास्कर राव के मारे जाने के बाद भी इसी तरह से नक्सलियों के झंडे बैनर लेकर, नारे लगाते हुए, बड़ी संख्या में नक्सली समर्थक शव यात्रा निकालकर दुर्दांत नक्सलियों का महिमामंडन किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड्स के अनुसार 40 लाख का इनामी दुर्दांत नक्सली गजराला रवि तेलंगाना के वेलिशाला इलाके का रहने वाला था ।

नक्सल संगठन ने इसे सेंट्रल कमेटी मेंबर में शामिल किया था। साथ ही ये आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी का भी सदस्य था। पिछले कई सालों से नक्सल संगठन में सक्रिय था। नकसली संगठन के बड़े कैडर के इनामी दुर्दांत नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद नक्सली समर्थकों के द्वारा खुले आम शव को एक फूलों से सजे शव वाहन में रखकर नक्सलियों के झंडे बैनर लेकर, बैंड बजाते हुए मारे गये दुर्दांत नक्सली के समर्थन में नारे लगाते हुए शव यात्रा निकालकर किसी दुर्दांत नक्सली को महिमामंडित करने से सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि तेलंगाना प्रदेश में नक्सलियों की जड़े कितनी मजबूत है।

वहीं केंद्र सरकार मार्च 2026 तक देश भर से नक्सलियों के खत्मा का ख्वाब देख रही है, जब तक इनामी दुर्दांत नक्सलियों के समर्थक इस बड़ी तादाद में पड़ोसी राज्य तेलंगाना में रहेंगे और मारे गये नक्सलियों का महिमामंडन होता रहेगा तब तक नक्सलवाद के खात्में की परिकल्पना एक दिवा स्वप्न के समान होगा। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. कहना है कि पिछले कुछ महीने से नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। नक्सलियों के महासचिव बसवा राजू, सुधाकर, चलपति समेत कई बड़े कैडर के नक्सली मारे गए हैं, 18 जून को नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी का सदस्य गजराला रवि, स्टेट कमेटी मेंबर अरुणा समेत 3 नक्सलियों को मारा गया था। उन्होने कहा कि एक वर्ष में 13 बड़े कैडर के नक्सली मारे गये हैं, नक्सलियों का खात्मा होना निश्चित है ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.