तेजस्वी यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया राजद नेता पर मानहानि का मामला

Updated on 13-02-2024 12:48 PM
पटना/नई दिल्ली: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के लिए मंगलवार गुड न्यूज लेकर आया। तेजस्वी यादव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल मानहानि मामले में आज उन्हें राहत मिल गई। सुप्रीम कोर्ट ने 'गुजराती ही ठग हो सकते हैं' को लेकर दायर की गई मानहानि की शिकायत को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति ए एस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने इस बात पर गौर करने के बाद तेजस्वी यादव को राहत दी कि उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया है। पीठ ने कहा, 'हमने शिकायत खारिज कर दी है।'

19 जनवरी को तेजस्वी ने दाखिल किया था हलफनामा

कोर्ट ने 29 जनवरी को तेजस्वी यादव को उनकी यह कथित टिप्पणी वापस लेते हुए 'एक उपयुक्त बयान' दाखिल करने का निर्देश दिया था। इस पर तेजस्वी यादव ने अपना बयान वापस लेते हुए सुप्रीम कोर्ट में 19 जनवरी को एक हलफनामा दाखिल किया था।

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने राजद नेता की याचिका पर सुनवाई करते हुए आपराधिक मानहानि शिकायत में कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। साथ ही अहमदाबाद की अदालत में शिकायत दायर करने वाले गुजरात के निवासी को नोटिस जारी किया था।

हरेश मेहता ने तेजस्वी के खिलाफ दायर की थी शिकायत

गुजरात के स्थानीय व्यवसायी एवं कार्यकर्ता हरेश मेहता ने तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत दायर कराई थी। इसमें उसने कहा था कि 'तेजस्वी ने मार्च 2023 में पटना में मीडिया से कहा था कि वर्तमान स्थिति में केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं।' मेहता ने दावा किया था कि तेजस्वी की टिप्पणियों ने सभी गुजरातियों को बदनाम किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.