सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार दोषी बोला मरने तक जेल में रहना मौलिक अधिकार का उल्लंघन

Updated on 10-02-2024 12:27 PM

क्या उम्रकैद की सजा का मतलब पूरी जिंदगी जेल में रहना होता है, इस सवाल का जवाब जानने उम्रकैद की सजा पाए एक सीरियल किलर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई। शुक्रवार (9 फरवरी) को सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। साथ ही दिल्ली सरकार से भी जवाब मांगा है।

याचिका में यह भी पूछा गया है कि आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 432 के तहत इस सजा को कम या माफ किया जा सकता है या नहीं, क्योंकि इस धारा में उम्रकैद की सजा को निलंबित करने का प्रावधान है।

दरअसल, 2003 से 2007 तक 6 लोगों की हत्या और सबूत मिटाने के दोषी चंद्रकांत ने झा ने याचिका लगाई है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने उसकी मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था। लेकिन शर्त भी रखी थी कि उसे मरते दम तक जेल में रहना होगा।

इसी के खिलाफ याचिका लगाते हुए चंद्रकांत ने कहा है कि मरने तक कारावास एक दोषी के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। इससे उसे सुधरने का मौका नहीं मिलेगा।

6 हत्याएं करने वाले ने दायर की याचिका
मामला शुक्रवार को जस्टिस ऋषिकेश रॉय और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की बेंच में पहुंचा। इसके बाद कोर्ट ने दिल्ली सरकार को नोटिस देकर जवाब मांगा है। यह याचिका 3 हत्याओं के दोषी चंद्रकांत झा ने दायर की है। चंद्रकांत आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। उसने जिन लोगों की हत्या की थी, उनमें 2006 और 2007 में किए 6 मर्डर शामिल हैं। चंद्रकांत ने इन लोगों को मारने के बाद उनका सिर अलग करके धड़ तिहाड़ जेल के बाहर फेंक देता था।

याचिका के मुताबिक झा को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूतों को गायब करना) के तहत दोषी ठहराया गया है।

मारने का तरीका वहशियाना था
सिर कटी लाशों को तिहाड़ जेल के बाहर रखकर सनसनी फैलाने वाले सीरियल किलर चंद्रकांत झा सब्जी बेचता था। वह बिहार के मधेपुरा का रहने वाला है। चंद्रकांत लोगों की हत्या करने के बाद उनके सिर, हाथ और जननांग काटकर अलग कर देता था और सिर कटी लाश को तिहाड़ जेल के बाहर फेंक देता था।

पुलिस के मुताबिक, दोषी चंद्रकांत लोगों के मामूली व्यवहार से नाराज होकर उनकी हत्या कर देता था। जिन तीन युवकों अमित, उपेंद्र और दिलीप की उसने हत्या की थी, वे उसकी दुकान पर काम करते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.