सूरज पवार ने 20 किमी वॉक रेस में पेरिस ओलिंपिक के लिए

Updated on 31-01-2024 01:17 PM

चंडीगढ़ में हुए नेशनल वॉक रेस में उत्तराखंड के सूरज पवार पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले चौथे मेंस प्लेयर बने। वे 20 किमी वॉक रेस इवेंट में एक घंटा 19 मिनट 43 सेकेंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहे। सूरज का यहां तक का सफर कठिनाईयों से भरा रहा है।

सूरज 6 महीने के थे, तब उनके सिर से पिता का छाया उठ गया। वहीं मां ने 14 साल तक उत्तराखंड के वन विभाग मे दिहाड़ी मजदूरी कर सूरज को यहां तक पहुंचाया। सूरज कहते हैं कि मां के इस त्याग को वह बर्बाद नहीं जाने देंगे और देश के लिए ओलिंपिक में मेडल जीतकर उनकी झोली में डालेंगे।

प्रस्तुत है उनसे बातचीत के अंशसवाल-यहां तक के सफर में आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा और फैमिली से किस तरह की सपोर्ट मिली?

जवाब- मैं नॉर्मल फैमिली से ताल्लुकात रखता हूं। मैं जब 6 महीने का था, तब मेरे पापा का देहांत हो गया था। हम तीन भाई हैं। उसके बाद मेरी मां ने ही हम सबको संभाला। वह 14 सालों तक उत्तराखंड के वन विभाग में दिहाड़ी मजदूरी की। बाद में वह परमानेंट हो गई।

शुरुआत में डाइट को लेकर दिक्कत थी, तब मेरे कोच अनूप बिष्ट ने मेरी काफी मदद की। वहीं जब नेशनल कैंप में आया तो फॉरेन कोच का भी काफी सपोर्ट मिला। उन्होंने हर तरह से मदद की। अब मैं भी नेवी में लग गया हूं। मेरा बड़ा भाई जॉब कर रहा था। ऐसे में अब काफी हद तक दिक्कतें खत्म हो गई है।

सवाल- पिछले साल आप एक सेकेंड से ओलिंपिक क्वालिफाई से चूक गए थे, उसके बाद आपके दिमाग में क्या चल रही थी और इस एक साल में किस तरह से तैयारी की?
जवाब- 
पिछले साल रांची में हुए नेशनल वॉकिंग चैंपियनशिप में मैं एक सेकेंड से ओलिंपिक क्वालिफाइंग से चूक गया था। उसके बाद मेरे दिमाग में एक ही बात घूम रही थी कि मुझे ओलिंपिक क्वालिफाई किसी भी हाल में करना है।

इसी को ध्यान में रखते हुए मैंने नेशनल कैंप में विदेशी कोच के मार्गदर्शन में प्रैक्टिस की और मैं चंडीगढ़ में हुए नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने के साथ ही ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया।

सवाल- ओलिंपिक में एक देश से केवल तीन एथलीट ही एक इवेंट में भाग ले सकते हैं, अभी तक 6 एथलीट इस इवेंट में ओलिंपिक क्वालिफाई कर चुके हैं, ऐसे में कितना चैलेंजिंग होगा?
जवाब- 
अपनी तरफ से पूरी मेहनत करेंगे और अपना बेस्ट देंगे। जिस तरह से मैंने नेशनल चैंपियनशिप में दिया र्है। पेरिस में भाग लेने वाले बेस्ट तीन खिलाड़ियों का चयन जून में होगा। ऐसे में मेरी कोशिश होगी कि जून में भी होने वाले कंपटीशन में मैं अपना बेस्ट दूं और ओलिंपिक के लिए टीम में अपना चयन सुनिश्चित करूं।

सवाल- वॉक रेस की शुरुआत कैसे की? इसे ही क्यों चुना?
जवाब-
 वॉक रेस के बारे में शुरुआत में ज्यादा जानकारी नहीं थी। मैं बचपन में सारे गेम ही करता था। पहले रेसिंग करता था। बाद में वॉक रेसिंग भी करना शुरू किया। जब मैं स्कूल स्तर पर आयोजित हुई प्रतियोगिता में फर्स्ट आया तो मैंने इसे कंटीन्यू करने का फैसला किया।

2016 में हमारे देहरादून से मनीष रावत ने ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया था। उनके बारे में अखबारों में खबर आती थी। उनकी पुलिस में इंसपेक्टर पद में नौकरी भी लग गई थी। जिसके बाद मैंने ठान लिया कि हमें भी उनके जैसा बनना है और ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना है और मेडल जीतना है।

सवाल- ओलिंपिक की तैयारी को लेकर क्या प्लान है? क्या आप भी ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकी प्रियंका गोस्वामी की तरह ऑस्ट्रेलिया में जाकर तैयारी करने की योजना बना रहे हैं?
जवाब-
 ओलिंपिक की तैयारी हमें कहां करना है और किस तरह से करना है इसका फैसला हमारी कोच और फेडरेशन को करना है। हमारी कोच ओलिंपिक तैयारी को लेकर प्लान तैयार करेंगी हम उसी योजना पर चलेंगे। अभी तक हम कोच के हिसाब से ही चलकर यहां तक सफर तय किया है। ऐसे में आगे भी उनके हिसाब से ही चलेंगे।

सवाल- भारतीय वॉकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लेते हैं, पर ओलिंपिक में वह अपना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं? ऐसा क्यों?
जवाब-
 जी हमें भी यह पता चला है कि भारतीय वॉकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लेते हैं, पर ओलिंपिक में बेहतर नहीं कर पाते हैं। मैं इस धारणा को तोड़ना चाहता हूं और वॉक रेस में देश को पहला मेडल दिलाना चाहता हूं। ऐसे में मेरी कोशिश है कि मैं ओलिंपिक के लिए पूरी मेहनत करूं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.