सूरजपुर : कुदरगढ़ महोत्सव का हुआ आगाजः पहले दिन पारंपरिक लोक संगीत की धुन पर झूमे लोग
Updated on
27-03-2023 09:41 PM
सूरजपुर अंचल की अधिष्ठात्री देवी मां बागेश्वरी के धाम में तीन दिवसीय कुदरगढ़ महोत्सव का रविवार देर शाम से आगाज हो गया। पहले दिन ख्याति प्राप्त कलाकारों ने अलग-अलग विधाओं में महोत्सव में समां बांध दिया। पारंपरिक लोग संगीत की धुनों के अलावा क्लासिकल डांस और भजनों पर लोग झूमते रहे। इस दौरान डॉ. पूर्णाश्री राउत क्लासिकल ओडिसी डांस, ओम अग्रहरि नन्हा सितारा एवं कला केंद्र सूरजपुर की प्रस्तुति, नासिर खान सूफी गायक, बीजीएम म्यूजिकल ग्रुप, दिलीप षडंगी भजन सम्राट, आमा पान के पतरी, करेला पान के दोना रायगढ़ सहित अन्य नामचीन कलाकार जगराता कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिसमें कलाकारों ने अपने चिरपरिचित अंदाज में मनमोहक संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी लोगों ने गीत संगीत का आनंद उठाया। कुदरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े सहित स्थानीय प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलन एवं राजगीत के साथ प्रारंभ हुआ। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े सहित प्रतिनिधियों ने चौत्र नवरात्रि की बधाई शुभकामनाएं दी तथा सूरजपुर अंचल की अधिष्ठात्री देवी मां बागेश्वरी से जिला, राज्य, देश सभी के लिए सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने स्वागत किया तथा कुदरगढ़ी माता रानी से सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध क्लासिकल नृत्यांगना डॉ. पूर्णाश्री राउत ने शानदार प्रस्तुति देकर मंच का मान बढ़ाया। मास्टर ओम अग्रहरि नन्हा सितारा एवं कला केंद्र सूरजपुर की प्रस्तुति, नासिर खान सूफी गायक, बीजीएम म्यूजिकल ग्रुप, दिलीप षडंगी भजन सम्राट, आमा पान के पतरी करेला, पान के दोना रायगढ़ सहित अन्य नामचीन कलाकार जगराता के साथ ही भजन और लोक पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति देकर प्रदेश की कला और संस्कृति की बखूबी प्रस्तुति दी। सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। महोत्सव के उद्घाटन अवसर छत्तीसगढ़ राज्य उर्दू बोर्ड के सदस्य श्री इस्माइल खान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नरेश राजवाड़े, श्रीमती भगवती राजवाड़े, डीडीसी, बीडीसी, जनप्रतिनिधि गण, कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, एसईसीएल महाप्रबंधक श्री अमित सक्सेना, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, कुदरगढ़ मेला अध्यक्ष श्री भुवन भास्कर प्रताप सिंह, ट्रस्ट के सदस्य, नागरिक गण, प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। तीसरे दिन 28 मार्च को संजय सुरीला सरगुजा, हाय रे सरगुजा नाचे फेम, पारंपरिक नृत्य समूह एचडी इवेंट फिलर प्रस्तुति, आरू साहू सिहावा सुआ बोलत हे फेम छत्तीसगढ़ी लोक गीत मुख्य आकर्षक के केन्द्र होंगे। सभी कार्यक्रम शाम 6 बजे से प्रारंभ होंगे। कुदरगढ़ महोत्सव में इसके अतिरिक्त पारंपरिक नृत्य, मानस मंडली एवं विविध खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…