सूरजपुर: महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) तहत...जिला सूरजपुर में समूह की महिलाएं बना रही गोबर से प्राकृतिक पेंट

Updated on 30-01-2023 10:16 PM

जिले का एकमात्र गोबर से तैयार करने वाला पहला पेंट इकाई है

गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट में आठ लाभदायी गुण पाए जाते हैं

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार प्राप्ति के साथ आय में वृद्धि होगी
   सूरजपुर, 30 जनवरी 2023

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला सूरजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत केशवनगर में प्राकृतिक पेंट इकाई का शुभारंभ स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा किया गया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा व पुलिस अधीक्षक श्री राम कृष्णा साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे जिनके उपस्थिति में प्राकृतिक पेंट यूनिट का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के सामने महिलाओ ने गोबर से पेंट निर्माण कर दिखाया और सभी ने उसका उपयोग कर उसकी गुणवत्ता की सराहना की।

        यह जिले का एकमात्र गोबर से तैयार करने वाला पहला पेंट इकाई है इसमें ग्राम पंचायत में कार्यरत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कार्य कर रही हैं।  इसमें पेंट निर्माण में गोबर के 30 प्रतिशत मात्रा का उपयोग कर पेंट तैयार किया जायेगा जिसमे डिस्टेम्पर व इमल्शन दोनों प्रकार के पेंट तैयार किया जयेगा। इसकी क्षमता प्रति शिफ्ट में 500 लीटर पेंट बनाने की है। यह पेंट आमतौर पर मिलने वाले पेंट जैसा ही है। गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, पर्यावरण अनुकूल, प्राकृतिक ऊष्मा रोधक, किफायती, भारी धातु मुक्त, अविषाक्त एवं गंध रहित गुण पाये जाते हैं। गुणों को देखते हुये छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समस्त शासकीय भवनों की रंगाई हेतु गोबर से प्रकृतिक पेंट के उपयोग के निर्देश दिये गए हैं। आम तौर पर दुकानों में मिलने वाला पेंट जहां 200 से 600 रूपये तक अलग कंपनियों के होते हैं, इसकी लागत उसके आधे से भी कम आती है। जिला प्रशासन इसकी गुणवत्ता जांच पश्चात सफेद एवं विभिन्न रंग अनुसार इसके दर भी निर्धारित करने की योजना बना रही है। इसके प्राप्त होने वाली आमदनी से निश्चित ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार प्राप्त होगा साथ ही साथ आय में वृद्धि का कार्य करेगा
       छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के माध्यम से जिले के चयनित 12 गोठानों में अलग अलग प्रकार के छोटे छोटे उद्योगों को स्थापित किया जयेगा। जिसके माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार देने का कार्य किया जाएगा, जिसमें प्रथम चरण में प्राकृतिक पेंट यूनिट का शुभारंभ किया गया है ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.