बेटे के लिए सुरेश ओबेरॉय ने किया खूब स्ट्रगल:विवेक का फोटो लेकर प्रोड्यूसर्स के ऑफिस के बाहर बैठे रहते थे वेटरन एक्टर

Updated on 07-06-2024 01:38 PM

वेटरन एक्टर सुरेश ओबेरॉय के बेटे विवके ओबेरॉय ने साल 2002 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘कंपनी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

एक इंटरव्यू में सुरेश ने बताया कि अपने बेटे को लॉन्च कराने के लिए उन्होंने काफी स्ट्रगल किया। वो विवेक का फोटो लेकर प्रोड्यूसर्स के ऑफिस के बाहर बैठा करते थे। बस इस उम्मीद में कि कोई तो विवेक को लॉन्च कर दे।

मैंने उसे बचपन से ही ट्रेनिंग दी: सुरेश
बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में सुरेश से पूछा गया कि जब विवेक उनकी तरह एक्टर बने तो उनका रिएक्शन क्या था? इसके जवाब में सुरेश ने कहा, ‘मैंने उन्हें बचपन से ही एक्टर बनने की ट्रेनिंग दी है। मैंने उनसे स्टेज शोज करवाए, साथ ही FTII से मेरे सीनियर एक्टर्स के साथ एक्टिंग क्लासेस करने भी भेजा।’

रामू ने दिया ‘कंपनी’ में बड़ा रोल
विवेक के लिए तो मैंने तक स्ट्रगल किया है। मैं उसका फोटो हाथ में लेकर प्रोड्यूसर्स के ऑफिस के बाहर बैठा रहता था। यह मेरे लिए सेकेंड स्ट्रगल की तरह था।

इन ऑफिस में डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का भी ऑफिस हुआ करता था और आखिरकार रामू ने ही विवेक को ‘कंपनी’ में उसका पहला बड़ा रोल दिया।

‘लोग दूसरों की सफलता पचा नहीं पाते’
इसी इंटरव्यू में सुरेश ने विवेक के करियर के खराब फेज पर भी बात की। उन्होंने कहा कि विवेक बहुत स्ट्रॉन्ग है और उसने खुद बहुत अच्छे से अपना ख्याल रखा है। सलमान खान के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद उसके करियर में काफी उतार-चढ़ाव आए।

अगर उस परिस्थिति में विवेक की जगह कोई और होता तो या तो शराब के नशे में डूब जाता या ड्रग एडिक्ट हो जाता।

उस वक्त हर कोई उसके खिलाफ हो गया था। ना सिर्फ मीडिया बल्कि इंडस्ट्री के कई एक्टर्स तक ने उससे नाता तोड़ लिया था। कभी-कभी जब लोगों को जल्दी सफलता मिल जाती है तो कुछ लोग इसे पचा नहीं पाते।’

1 अप्रैल 2003 का है मामला
बताते चलें कि 1 अप्रैल 2003 को विवेक ने सलमान के खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान विवेक ने बताया था कि 29 मार्च (2003) की रात 12:30 बजे से सुबह के 5 बजे तक सलमान ने उन्हें 41 बार फोन किया। उन्हें जान से मारने की धमकी और गंदी-गंदी गालियां दी गईं।

कहा जाता है कि सलमान ने यह सब इसलिए किया था क्योंकि तब विवेक ऐश्वर्या राय के साथ एक फिल्म पर काम कर रहे थे। चर्चा थी कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आ रहे हैं।

वर्कफ्रंट पर विवेक आखिरी बार रोहित शेट्‌टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.