छोटा बच्चा जानकर...वैभव सूर्यवंशी के बैटिंग की दीवाने हुए सुरेश रैना, तारीफ में कही ये बड़ी बात

Updated on 25-04-2025 02:18 PM
नई दिल्ली: संजू सैमसन के चोटिल होने के बाद राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करने वाले वैभव सूर्यवंशी अपनी बैटिंग से छा गए हैं। वैभव सूर्यवंशी को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ डेब्यू का मौका मिला था और उन्होंने पहली ही गेंद पर सिक्स के साथ अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी उन्होंने अपनी छोटी सी पारी में ही सबको हैरान कर दिया। खास तौर से टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और आईपीएल कमेंट्री पैनल के हिस्सा रहे सुरेश रैना वैभव की बैटिंग को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।
आरसीबी के खिलाफ वैभव की बेखौफ बल्लेबाजी को देख रैना गाना गाने लगे। वैभव के लिए रैना ने गाना गाते हुए कहा, 'छोटा बच्चा जान के, ना कोई आंख दिखा ना रे, डूबी डूबी डब डब।' रैना ने आगे कहा कि वैभव सिर्फ 14 साल का है, लेकिन उसका स्वभाव, निडर अंदाज, खेल की समझ और शांत बॉडी लैंग्वेज दिखाती है कि वह एक अनुभवी खिलाड़ी है। वह खेलने के लिए तैयार है और कभी डरता नहीं है।
12 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए रैना
आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी 12 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 छक्के भी लगाए। बता दें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने वैभव सूर्यवंशी को 1.1 करोड़ की बड़ी कीमत पर अपने साथ जोड़ा था। इस तरह आईपीएल 2025 में वैभव सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने।
वहीं इस मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी की टीम ने पहल बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में राजस्था की शुरुआत तो दमदार हुई थी, लेकिन अंतिम ओवरों में टीम बिखर गई और आरसीबी ने रियान पराग की अगुवाई वाली टीम से नाक के नीचे से मैच को निकाल लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.