रायपुर में सुरेश रैना बोले- माही फिर IPL में खेलेंगे:छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग को लेकर डिप्टी CM से की मुलाकात

Updated on 20-05-2024 02:06 PM

रविवार काे फेमस पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना रायपुर पहुंचे। उन्होंने राजधानी में डिप्टी CM अरुण साव से मुलाकात की। रैना को छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग का ब्रांड ऐंबैस्डर बनाया गया है। इसी की तैयारी और आयोजन को लेकर उन्होंने साव से चर्चा की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने धोनी को लेकर कहा कि, माही अगले साल फिर IPL खेलते दिखेंगे।

डिप्टी CM के साथ ही खेल संघ के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने चर्चा की। ये भी बताया कि छत्तीसगढ़ में होने जा रहे एक खास कार्यक्रम से वो जुड़े हैं। इसके तहत रायपुर में प्रोफेशनल क्रिकेट इवेंट्स होंगे और प्रदेश के खिलाड़ियों को अच्छा मंच मिलेगा।

दरअसल सामाजिक और व्यापारिक संस्थाएं मिलकर IPL की तर्ज पर छत्तीसगढ़ प्रीमियर क्रिकेट लीग का आयोजन कर रही हैं। रायपुर में इसके मैच होंगे। इस कार्यक्रम की औपचारिक जानकारी देने ही रैना अरुण साव के बंगले पहुंचे थे।

कोहली और धोनी को लेकर कहा..
मीडिया से बातचीत में सुरेश रैना ने कहा कि, छत्‍तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग शुरू होने वाली है। क्रिकेट लीग की तैयारियों को लेकर रायपुर आया हूं। छत्‍तीसगढ़ में इस लीग से क्रिकेट को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं रैना ने IPL में RCB से मिली हार के बाद CSK के बाहर होने पर कहा कि, CSK के पास 5 ट्रॉफी हैं। अब विराट कोहली भी क्‍वालिफाई करें। कोहली हिंदुस्‍तान का उभरता सितारा हैं और महेंद्र सिंह धोनी को अगले साल आप फिर IPL खेलते देखेंगे।

आयोजकों का कहना है कि देश के ज्यादातर राज्य अपने-अपने स्तर पर टी20 लीग कराते आ रहे हैं। इससे उन्हें काफी फायदा मिला है। उनके खिलाड़ी IPL सहित कई इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भी नजर आते हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग से हमारे खिलाड़ियों को भी फायदा होगा। टीम फ्रेंचाइज मैच के दौरान अपने पसंदीदा खिलाड़ी को शॉर्टलिस्ट कर सकते हैं।

रैना ने भारत के लिए खेले हैं 226 वन-डे मैच
CPL के ब्रांड एंबेसडर सुरेश रैना ने भारत के लिए 226 वन-डे मैच खेले हैं। साथ ही 78 टी-20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। रैना ने भारत के लिए 18 टेस्ट मैच भी खेले हैं। वहीं उनके नाम 205 आईपीएल के मैचों में बनाए 5528 रन भी दर्ज हैं। माना जा रहा है कि उनके छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग से जुड़ने से युवा प्रतिभाओं को काफी मदद मिलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.