सरगुजा-जगदलपुर जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Updated on 28-01-2026 02:36 PM
सरगुजा, छत्तीसगढ़ के सरगुजा, राजनांदगांव और जगदलपुर जिला कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल जिला कोर्ट के ईमेल एड्रेस पर भेजा गया है। इसे जिला जज ने रिसीव किया। डॉग स्क्वॉयड और बम डिस्पोजल स्क्वॉयड की टीम परिसर की तलाश ले रही है।

बम की धमकी मिलने के बाद SP और ASP समेत पुलिस सरगुजा जिला कोर्ट पहुंची। कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों और गाड़ियों की भी जांच की जा रही है। सरगुजा SP ने बताया कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

इस बीच बस्तर SP शलभ कुमार सिन्हा समेत एक पुलिस टीम जगदलपुर कोर्ट भी पहुंची। कोर्ट परिसर की तलाशी ली जा रही है। डॉग स्क्वॉयड को तैनात किया गया है।  कहा कि जांच जारी है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, सरगुजा जिला न्यायालय के न्यायाधीश को ई-मेल पर धमकी भरा ई-मेल मिला था। इसमें आज जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसकी जानकारी जिला न्यायाधीश ने सरगुजा पुलिस को दी।

सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर एएसपी अमोलक सिंह, सीएसपी राहुल बंसल सहित पुलिस अधिकारियों और जवानों की टीम के साथ बम और डॉग स्क्वायड की टीम जिला न्यायालय पहुंची।

वाहनों के साथ परिसर की कड़ी जांच

पुलिस अधिकारियों ने न्यायालय में आने-जाने वाले लोगों की जांच के लिए मेटल डिटेक्टर के साथ जवानों को गेट पर तैनात कर दिया। सभी कार और बाइक सवारों की तलाशी ली गई। बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम ने न्यायालय परिसर की जांच की।

ऐहतियातन सुरक्षा के इंताजाम

सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने बताया कि, सिक्योरिटी थ्रेट का एक ई-मेल आया है। इसकी सूचना हमें न्यायालय से मिली है। सूचना पर यहां पुलिस बल लगाया गया है। बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम लगाई गई है। ई मेल मिला है, उसको भी हमने संज्ञान में लिया है।

एसएसपी अग्रवाल ने बताया कि, अभी तक कोई ऐसा संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिला है। लगातार जांच की जा रही है। यहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। ई-मेल आउटलुक से आया है। जिसे चेक किया जा रहा है कि कहां से आया है, क्या उद्देश्य है। इसकी जांच कर रहे हैं।

राजनांदगांव जिला कोर्ट को भी बन से उड़ाने की धमकी

राजनांदगांव जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की बुधवार सुबह 11:30 बजे धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम एक्शन मोड में आ गई। परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम ने कोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया।

इस दौरान पुलिस की टीम ने न्यायालय के चप्पे-चप्पे, कमरों, पार्किंग एरिया और गलियारों की बारीकी से जांच की। अचानक हुई इस कार्रवाई से परिसर में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और पक्षकारों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।​

नक्सली कनेक्शन की आशंका

बताया जा रहा है कि राजनांदगांव जिला न्यायालय में एनआईए (NIA) कोर्ट संचालित होती है। यहां नक्सलियों से जुड़े कई संवेदनशील मामले लंबित हैं। अक्सर बड़े नक्सली आरोपियों की पेशी होती रहती है। आशंका जताई जा रही है कि न्यायिक प्रक्रिया को बाधित करने या दबाव बनाने के उद्देश्य से नक्सल समर्थकों ने धमकी दी है।

छत्तीसगढ़ के कई न्यायालयों को भी आ चुका है धमकी भरा ई-मेल

इससे पहले छत्तीसगढ़ के जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल 20 दिन पहले आया था। इसमें दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी की अदालतें शामिल थे। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद इन न्यायालयों की जांच की गई। बताया गया है कि ये धमकी भरा ई-मेल तमिलनाडू से आया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.