सुरजीत सिंह इंदौर और मोनू सक्सेना बने भोपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष, भाजपा ने कसा तंज

Updated on 07-07-2023 05:34 PM

भोपाल। मध्‍य प्रदेश कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद को सुलझा लिया। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा को बनाया गया है तो भोपाल शहर कांग्रेस इकाई की जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह समर्थक मोनू सक्सेना को दी गई है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के समर्थक अजय ओझा को खंडवा ग्रामीण इकाई का अध्यक्ष बनाया है। वहीं, इंदौर के अरविंद बागडी और खंडवा के मनोज भारतकर को प्रदेश महासचिव बनाकर स्थानीय समीकरणों को साधने का काम किया गया है।

प्रदेश में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ ही विवाद भी शुरू हो गए थे। विनय बाकलीवाल को हटाकर अरविंद बागडी को इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था। बाकलीवाल समर्थकों ने इसका विरोध किया। इसी तरह खंडवा में मनोज भारतकर की नियुक्ति को लेकर शिकायत हुई। इसे देखते हुए पार्टी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल ने इन नियुक्तियों पर रोक लगा दी थी। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने खंडवा शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष मिश्रा को नियुक्त कर दिया, पर ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष को लेकर सहमति नहीं बन रही थी।

सूत्रों के अनुसार अरुण यादव सहित अन्य नेताओं ने नियुक्तियों के मामले में केंद्रीय संगठन से अपनी बात रखी थी। यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी भेंट की थी। पिछले दिनों महासचिव केसी वेणुगोपाल भोपाल आए थे, तब भी उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं से समन्वय बनाकर काम करने की बात रखी थी।

गुरुवार को उन्होंने भोपाल में मोनू सक्सेना, इंदौर में सुरजीत सिंह चड्डा और खंडवा शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष मिश्रा को नियुक्त करने के आदेश जारी किए। चड्डा 2018 के विधानसभा चुनाव में इंदौर-चार सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। भोपाल शहर इकाई के अध्यक्ष को लेकर काफी समय से विचार-विमर्श चल रहा था।मोनू सक्सेना पार्षद रह चुके हैं और वर्तमान में उनकी पत्नी पार्षद हैं। खंडवा ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष बनाए गए अजय ओझा प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। पार्टी ने मनोज भारतकर, अरविंद बागडी, कैलाश मिश्रा और विशाल अग्निहोत्री को प्रदेश संगठन में महासचिव बनाया है। विनय बाकलीवाल पहले ही उपाध्यक्ष बनाए जा चुके हैं।

कांग्रेस की नियुक्तियों में भोपाल-इंदौर में दिग्विजय सिंह गुट का कब्जा : सलूजा

कांग्रेस में हुई नियुक्तियों को लेकर भाजपा ने कटाक्ष किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि भोपाल और इंदौर में हुई नियुक्तियों में दिग्विजय सिंह गुट का कब्जा रहा है।

भोपाल में सुरेश पचौरी गुट के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा को हटाया गया है। खंडवा शहर में पूर्व में कमल नाथ ने अपने हस्ताक्षर से अध्यक्ष बना दिया था ,जो उनको अधिकार नहीं था। अब खंडवा शहर अध्यक्ष की नियुक्ति एआइसीसी से स्वीकृति के बाद जारी हुई है। यहां अरुण यादव को झटका लगा है।

कमल नाथ गुट का अध्यक्ष बना है। खंडवा ग्रामीण अध्यक्ष भी दिग्विजय सिंह जी के खाते में गया है। इंदौर में जीतू पटवारी समर्थक अरविंद बागड़ी को पूर्व में अध्यक्ष बनाया गया था ,बाद में उनकी नियुक्ति होल्ड कर दी गई थी। अब पटवारी को भी झटका दे दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.