खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा औचक निरीक्षण

Updated on 28-02-2026 01:11 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के साथ डोंगरगांव विकासखंड के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से माध्यम से डोंगरगांव एवं अर्जुनी से विभिन्न खाद्य पदार्थों के 88 नमूने संकलित कर मौके पर जांच किया गया। जिनमें से 3 नमूने अवमानक एवं 2 नमूनों के लेबल में त्रुटि पाई गई है। खाद्य कारोबार कर्ताओं को नियमानुसार सही खाद्य पदार्थ विक्रय करने एवं विनिर्माण करने निर्देशित किया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा राहुल स्वीट्स डोंगरगांव से बूंदी लड्डू, पनीर एवं पेड़ा, मानसरोवर होटल डोंगरगांव से कलाकंद, मोतीचूर लड्डू एवं पेड़ा गौतम जलपान गृह डोंगरगांव से मलाई चाप, कलाकंद, मगज लडडू एवं बूंदी लड्डू, मेसर्स धनीराम जगदीशराम एण्ड संस अर्जुनी से मैदा, उरद दाल, मसूर दाल एवं बेसन, सोयाबीन तेल का नमूना संकलित कर जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले के नागरिकों तक सही गुणवत्ता का खाद्य पदार्थ पहुंचाने के लिए लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। खाद्य कारोबारियों से अपने प्रतिष्ठान में सुरक्षित एवं सही गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ का विक्रय, भंडारण, प्रदर्शन, विनिर्माण करने की अपील की गई है। नागरिक किसी भी प्रतिष्ठान पर मिलावटी या दूषित खाद्य सामग्री बेचे जाने का संदेह होने पर इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग हेल्पलाइन 9340597097 पर दे सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कथित धमकी देकर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने पूर्व…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
Advt.