आत्मसमर्पित माओवादियों व पीड़ित परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित करें : कलेक्टर

Updated on 08-10-2025 01:29 PM

सुकमा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। विशेष रूप से आत्मसमर्पित माओवादी और माओवादी हिंसा से प्रभावित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर, अपर कलेक्टर गजेंद्र सिंह ठाकुर, एडिशनल एसपी श्री अभिषेक वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ध्रुव ने निर्देशित किया कि आत्मसमर्पित माओवादियों तथा पीड़ित परिवारों को शासन की प्रत्येक माह दी जाने वाली राशि का समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नवीन वोटर आईडी कार्ड, जॉब कार्ड, राशन कार्ड और श्रम कार्ड तैयार करने के लिए प्रत्येक सप्ताह विभागीय निरीक्षण कर हितग्राहियों को लाभ दिलाने को कहा। कलेक्टर ध्रुव ने आवास योजना अंतर्गत सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण कर आवश्यक दस्तावेज संकलित कर पात्रों को स्वीकृति देने के निर्देश दिए।

जिले में युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। साथ ही सभी मेडिकल शॉप का नियमित निरीक्षण करने तथा अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं के कारण सड़कों पर दुर्घटनाओं की घटनाएँ बढ़ रही हैं। इसके समाधान हेतु सभी सीएमओ और जनपद सीईओ को आवारा पशुओं में रेडियम बेल्ट लगाने और ईयर टैगिंग की प्रक्रिया को गति देने के निर्देश दिए। बैठक में नवीन आपराधिक कानून, सड़क सुरक्षा के तहत की गई कार्यवाहियों तथा संबंधित विभागों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर पारदर्शिता और तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.