2 IPL मैच मिस कर सकते हैं सूर्या:इंजरी से रिकवर नहीं हुए, पंत का सभी मैच खेलना मुश्किल, शमी भी टूर्नामेंट से बाहर

Updated on 12-03-2024 12:14 PM

टीम इंडिया के स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव IPL के शुरुआती 2 मैचों से बाहर हो सकते हैं। वे अब तक इंजरी से रिकवर नहीं कर सके हैं, उनके फिट होने के बारे में भी NCA या BCCI ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है।

सूर्यकुमार से पहले दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत का भी IPL के सभी मैचों में शामिल होना मुश्किल बताया गया। वहीं गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी तो टूर्नामेंट से बाहर ही हो गए हैं।

सूर्या ICC की टी-20 बैटर्स रैंकिंग में नंबर-1 प्लेयर हैं। वे मुंबई इंडियंस के लिए IPL खेलते हैं। उनकी टीम 17वें सीजन में 24 मार्च को पहला और 27 मार्च को दूसरा मुकाबला खेलेगी।

सूर्यकुमार साउथ अफ्रीका में हुए थे इंजर्ड
सूर्यकुमार यादव आखिरी बार दिसंबर 2023 में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर आए थे। यहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने टी-20 में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। इसी दौरान वे फील्डिंग के दौरान गेंद रोकने की कोशिश में इंजर्ड हो गए।

सूर्या को पैर में चोट लगी थी, जिसका इलाज कराने के लिए वे भारत लौटे। उन्होंने हर्निया की सर्जरी कराई और फिर NCA में रिहैब शुरू कर दिया। NCA से उनके अब तक फिट होने की जानकारी नहीं मिली है।

अप्रैल में कर सकते हैं वापसी
सर्जरी के कारण सूर्यकुमार की वापसी अब तक कन्फर्म नहीं हो सकी है। दिसंबर में इंजर्ड होने के बाद से वे NCA में रिकवरी कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट अनुसार, सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस (MI) के लिए शुरुआती 2 मैच नहीं खेल सकेंगे।

IPL का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है। मुंबई अपना पहला मैच 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। टीम दूसरे मैच में 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। दोनों में ही सूर्या का खेलना मुश्किल है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्यकुमार अप्रैल में खेल के मैदान पर वापसी कर सकते हैं। एक अप्रैल को मुंबई इंडियंस लीग स्टेज के अपने तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। इसी मैच में सूर्या खेलते नजर आ सकते हैं।

रिकवरी की तस्वीरें शेयर कर रहे सूर्या
सूर्यकुमार यादव ने इंजरी के बाद अपने खेलने के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं किए। वे अपनी रिकवरी और ट्रेनिंग की तस्वीरें ही शेयर कर रहे हैं। ऐसा माना जा सकता है कि उन्होंने अब तक फुल स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और बैटिंग शुरू नहीं की है।

3 हजार से ज्यादा IPL रन बना चुके हैं सूर्यकुमार
सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस से ही IPL खेलने की शुरुआत की। उन्हें फिर कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा, यहां अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें मुंबई ने फिर ऑक्शन में खरीद लिया। मुंबई से ही उनका क्रिकेट करियर तेजी से बढ़ा। उन्होंने टीम इंडिया में जगह बनाई और 4 इंटरनेशनल सेंचुरी लगाईं। इसके साथ ही वे ICC टी-20 बैटर्स रैंकिंग में नंबर-1 बन गए।

139 IPL मैचों में सूर्या के नाम 143.32 की स्ट्राइक रेट से 3,249 रन हैं। उन्होंने IPL में एक शतक और 21 फिफ्टी लगाई हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट के 60 मैचों में सूर्या ने 171.55 की स्ट्राइक रेट से 2141 रन बनाए हैं। इनमें 4 सेंचुरी और 17 फिफ्टी शामिल हैं। सूर्यकुमार ने भारत के लिए 37 वनडे और एक टेस्ट भी खेला है।

जय शाह ने कहा- IPL खेल सकते हैं पंत

BCCI सचिव जय शाह ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के IPL से मैदान पर वापसी की बात कही। उन्होंने कहा कि पंत ने नेट्स में बैटिंग और फील्ड पर विकेटकीपिंग करनी शुरू कर दी है। अगर उन्होंने IPL में विकेटकीपिंग की तो उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में भी मौका मिल सकता है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.