सूर्यकांत तिवारी से नहीं करने दी पूछताछ, कोर्ट ने जेल अधीक्षक को दिया नोटिस

Updated on 21-04-2023 08:45 PM

रायपुर । रायपुर की सेंट्रल जेल में कोल कारोबारी सूर्यकांत तिवारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में बंद हैं। ईडी ने इन्हें कई मामलों पर आरोपी बनाया है।

आईटी अफसरों से बदसलूकी और कोल वसूली के मामले में बेंगलुरु में भी कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज है। इस मामले में पूछताछ के लिए बीते 4 दिन से कर्नाटक पुलिस रायपुर में भटक रही है। कर्नाटक से आई जांच टीम को न ही जेल में सहयोग मिला न ही अस्पताल में।

अब रायपुर की विशेष अदालत ने सेंट्रल जेल के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। बार-बार कर्नाटक टीम को यह कहकर टाला गया कि, कारोबारी की तबीयत ठीक नहीं है।

अदालत ने ये भी पूछा है कि कारोबारी को ऐसी कौन सी बीमारी हो गई है, ये भी अदालत को बताएं।
शुक्रवार शाम यानि आज इस मामले में जेल अधीक्षक और अस्पताल प्रबंधन को अदालत में जवाब देना है। कारोबारी का अंबेडकर अस्पताल में इलाज जारी होने का दावा किया गया है।

कर्नाटक पुलिस ने अदालत से पूछताछ की अनुमति मांगी थी। ट्रांजिट रिमांड के लिए कर्नाटक पुलिस की टीम ने अदालत में अर्जी दी है। शुक्रवार को इस मामले में आगे क्या होगा, ये परिस्थिति साफ होगी।

6 पुलिसकर्मी बेंगलुरु से रायपुर आए हैं। दरअसल कारोबारी के खिलाफ बेंगलुरु में मिले सबूतों के आधार पर FIR दर्ज कराई गई। केस अवैध वसूली का है। इसी सिलसिले में कर्नाटक पुलिस पूछताछ करना चाहती है।

कर्नाटक पुलिस को रायपुर की विशेष अदालत ने जेल में पूछताछ करने की मंजूरी दी। रायुपर की सेंट्रल जेल में दोपहर से रात 8 बजे तक कर्नाटक पुलिस को बैठाया गया, फिर जेल अधीक्षक ने कह दिया कि वो बीमार है। पूछताछ नहीं की जा सकती है।

कर्नाटक पुलिस ने फिर अस्पताल पहुंची। जहां कह दिया गया कि जेल से अपने साथ किसी कर्मचारी को लाएं। तभी पूछताछ कर सकते हैं। फिर कर्नाटक पुलिस जेल गई, वहां से कोई अस्पताल नहीं आया।

फिर अस्पताल की ओर से कह दिया गया कि आरोपी की तबीयत ठीक नहीं है, उनसे पूछताछ नहीं की जा सकती।

कर्नाटक पुलिस ने अदालत को सब कुछ बताया। जेल अधीक्षक के खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्रवाई करने को कहा। इस पर अब अदालत ने जेल अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस दिया है। अस्पताल प्रबंधन से भी सूर्यकांत तिवारी की बीमारी के बारे में जवाब मांगा गया है।

दरअसल पिछले साल 2022 में कोल अवैध वसूली टैक्स चोरी के मामले में IT की सेंट्रल टीम ने रायपुर में छापेमारी की थी। तब खबर मिली कि कारोबारी बेंगलुरु के एक होटल में छिपा हुआ है। वहां आयकर टीम को कई अहम सबूत मिले। जिसके चलते वहीं केस दर्ज किया गया।

होटल के कमरे में जब कारोबारी को ट्रेस करते हुए टीम पहुंची, तो वहां जमकर ड्रामा हुआ। ये खुलासा खुद आयकर के शिकायत पत्र में लिखा गया है।
बीते साल कोल व्यापारी से पूछताछ के लिए बेंगलुरु के होटल शेरेटन ग्रांड में इनकम टैक्स की टीम पहुंची थी।

आरोप है कि कमरा नंबर 664 में ठहरे आरोपी को जैसे ही टीम ने अपनी पहचान बताई, उसने भागकर खुद को बाथ रूम में बंद कर लिया। काफी समझाने के बाद सूर्यकांत तिवारी ने बाथ रूम का दरवाजा खोला। जिसके बाद कमोड से आईफोन बरामद किया गया।

टीम ने यह भी आरोप लगाया है कि बाथरुम से बाहर आते ही आरोपी ने अपनी जेब से कुछ कागज निकाला और उसे फाड़कर मुंह में डालकर चबाना शुरू कर दिया। इस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो अफसरों को धक्का देकर मारपीट की कोशिश की गई।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आरोपी से जांच में सहयोग करने और कागज को थूकने के लिए कहा।

आरोप है कि उसने मोबाइल में उपलब्ध महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों से छेड़छाड़ की। नष्ट किए गए कागज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में उपलब्ध जानकारी और दस्तावेज अत्यंत महत्वपूर्ण थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.