सूर्यकुमार ने कहा- अपनी बैटिंग एन्जॉय करने की कोशिश करता हूं रिंकू सिंह की तारीफ की

Updated on 25-11-2023 03:49 PM

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने पहले मैच के बाद अपना अनुभव साझा किया है। पांच टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के बाद उन्होंने कहा, मैंने कप्तानी के बोझ को ड्रेसिंग रूम में छोड़ दिया। मैं अपनी बैटिंग को एन्जॉय करने की कोशिश करता हूं। माहौल शानदार था, फैंस का धन्यवाद।

पहले मैच में टीम इंडिया की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 80 और ईशान किशन ने 58 रन की पारी खेलीं। आखिरी में रिंकू सिंह ने 14 बॉल पर 22 रन बनाए।

रिंकू सिंह की तारीफ भी की
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में सूर्या ने आगे कहा, 'लड़कों ने जिस तरह से अपना धैर्य बनाए रखा, वह देखने लायक था। यह स्थिति रिंकू सिंह के लिए तैयार की गई थी। वह शांत और सयमित था, उसने मुझे भी रिलैक्स किया।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को आखिरी बॉल पर हराया
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया। टीम ने 209 रन का टारगेट 20वें ओवर की आखिरी बॉल में 8 विकेट पर हासिल कर लिया। यह भारत का टी-20 में कंगारुओं के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले, सबसे सफल रन चेज 202/4 रन का था, जो भारत ने 2013 में राजकोट में किया था।

विशाखापट्टनम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 208 रन बनाए। टीम की ओर से जोश इंग्लिस ने पहला शतक जमाया। उन्होंने 50 बॉल पर 110 रन की पारी खेली। स्टीव स्मिथ (58 रन) ने अर्धशतक जमाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.