आईसीसी T20 रैंकिंग में बाबर को पीछे छोड़ सूर्यकुमार दूसरे स्थान पर

Updated on 29-09-2022 06:27 PM
आईसीसी पुरुष टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव 801 रेटिंग अंकों के साथ करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर हैं।भारत-आस्ट्रेलिया श्रृंखला में सूर्यकुमार रविवार को हैदराबाद में तीसरे टी20 में 36 गेंदों में 69 रनों की मैच जीतने वाली पारी के बाद 801 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं मेजबान टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की।

दूसरी ओर, पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सात मैचों की श्रृंखला में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजी चार्ट में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

30 वर्षीय रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे, तीसरे और चौथे टी20 में नाबाद 88, 8 और 88 के स्कोर बनाए हैं, जिससे उन्हें शीर्ष पर अपनी स्थिति बनाए रखने में मदद मिली है। उनके प्रदर्शन ने पाकिस्तान को दूसरा और चौथा टी20 जीतने में मदद की। श्रृंखला 2-2 के बराबर पर है।

स्टाइलिश भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को जारी नई आईसीसी टी20 प्लेयर रैंकिंग में नंबर 1 पर मौजूद पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के करीब आकर करियर का सर्वश्रेष्ठ दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

इस बीच, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम एक पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। बाबर ने इस महीने की शुरूआत में टीम के साथी मोहम्मद रिजवान के आगे निकलने से पहले 1,155 दिनों तक नंबर 1 स्थान पर कब्जा किया था। बाबर को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सात मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 में नाबाद 110 रन के लिए प्लेयर आफ द मैच चुना गया था।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा नाबाद 46 और 17 के स्कोर के बाद एक पायदान की बढ़त के साथ 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि मैथ्यू वेड (छह पायदान के फायदे से 62वें), कैमरन ग्रीन (31 पायदान के फायदे से 67वें) और टिम डेविड (202 पायदान के फायदे से 109वें) पर आ गए हैं। ग्रीन और डेविड ने श्रृंखला के अंतिम मैच में अर्धशतक लगाया था।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में उभरने वाले भारत के लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल अंतिम दो मैचों में 2/13 और 3/33 के प्रदर्शन के साथ अपनी रैंकिंग में 15 स्थानों की छलांग के साथ 18वें स्थान पर काबिज हो गए हैं। उनके गेंदबाजी जोड़ीदार युजवेंद्र चहल (28वें से 26वें स्थान पर) गेंदबाजों की सूची में ऊपर आ गए हैं, जिसका नेतृत्व आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड कर रहे हैं।

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक पाकिस्तान में 31, 81 नाबाद और 34 के स्कोर से वह 118 स्थान की छलांग लगाकर 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि बेन डकेट उन तीन मैचों में 43, 70 नाबाद और 33 रन बनाकर 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

रीस टोपले 14 पायदान के फायदे से 23वें स्थान पर हैं और आदिल राशिद और क्रिस जॉर्डन के बाद तीसरे सबसे ऊंचे रैंकिंग वाले इंग्लैंड के गेंदबाज हैं, जबकि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ पिछले तीन मैचों में पांच विकेट लेने के बाद सात पायदान के फायदे से 14वें स्थान पर हैं। मार्क वुड (29 पायदान ऊपर 40वें) और सैम करेन (पांच पायदान ऊपर 47वें स्थान पर) ने भी प्रगति की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.