सूर्यकुमार भी रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे:8 फरवरी को मुंबई का हरियाणा से क्वार्टर फाइनल

Updated on 04-02-2025 12:58 PM

भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव रणजी ट्रॉफी 2024-25 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुंबई के लिए खेलेंगे। उनके अलावा, शिवम दुबे भी खेलते नजर आएंगे। दोनों खिलाड़ियों को क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए मुंबई की 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। दोनों ने टूर्नामेंट के इस सीजन में एक-एक मैच खेला है।

42 बार की चैंपियन मुंबई का सामना क्वार्टर फाइनल में हरियाणा से होगा। यह मुकाबला लाहली के चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम में 8 फरवरी से खेला जाएगा। वहीं, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और ऋषभ पंत भी इस सीजन रणजी ट्रॉफी खेले थे।

मेघालय को हराकर नॉकआउट में पहुंची मुंबई 

मुंबई ने मेघालय को पारी और 456 रनों से हराकर रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मुंबई के साथ ग्रुप-ए से नॉकआउट में जगह बनाने वाली जम्मू-कश्मीर दूसरी टीम है।

महाराष्ट्र के खिलाफ खेले थे सूर्या

सूर्या रणजी के पहले लेग में अक्टूबर में महाराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम का हिस्सा थे। महाराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले में सूर्या पहली पारी में 7 रन ही बना सके थे, दूसरी पारी में बैटिंग नहीं आई थी। वहीं, दुबे जम्मू और कश्मीर के खिलाफ खेले गए मैच का हिस्सा थे। इस मैच में भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा और ओपनर यशस्वी जायसवाल भी शामिल थे। मुंबई की टीम यह मैच हार गई थी।

खराब फॉर्म से जुझ रहे हैं सूर्या 

सूर्यकुमार खराब फार्म से जुझ रहे है। उन्होंने हाल ही में खत्म हुई इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पांच मैचों में 5.60 के औसत से 28 रन बनाए। सूर्यकुमार इस दौरान दो मैचों में खाता भी नहीं खोल सके थे। हालांकि इनकी कप्तानी में टीम टी-20 सीरीज 4-1 से जीती।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए मुंबई टीम 

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अमोघ भटकल, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, अथर्व अंकोलेकर, हर्ष तन्ना।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.