सूर्यकुमार यादव कप्तान, अर्शदीप, जायसवाल और बिश्नोई भी शामिल

Updated on 23-01-2024 01:27 PM

ICC ने सोमवार 22 जनवरी को टी-20 टीम ऑफ द ईयर 2023 घोषित की। भारत के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया, जबकि रवि बिश्नोई, यशस्वी जयसवाल और अर्शदीप सिंह टीम में शामिल किए जाने वाले तीन अन्य भारतीय रहे।

सुर्यकुमार 2023 में फुल टाइम नेशन के टॉप स्कोरर
सूर्यकुमार यादव 2023 में फुल टाइम नेशन में टी-20 के टॉप स्कोरर रहे। सूर्यकुमार ने 18 मैचों में 733 रन बनाए और दो शानदार शतक लगाए। यादव का आखिरी शतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए आया जहां उन्होंने सिर्फ 56 गेंदों पर सेंचुरी लगाई।

जायसवाल ने अफ्रीका और अमेरिका में किया शानदार प्रदर्शन
टेस्ट मैचों में अपने शानदार प्रदर्शन करने के बाद, यशस्वी जयसवाल ने अपने घरेलू वाइट बॉल फॉर्म को भी इंटरनेशनल स्टेज पर दिखाया। उन्होंने साल 2023 में 159 की स्ट्राइक रेट से 14 पारियों में 430 रन बनाए।

फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ जायसवाल ने 51 गेंदों में 84* रनों नाबाद की पारी खेली और नेपाल के खिलाफ सिर्फ 49 गेंदों में 100 रन भी बनाए।

युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज ने साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी घरेलू टी20 सीरीज में 25 गेंदों में 53 रन बनाए, इसके बाद जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 41 गेंदों में 60 रनों की पारी भी खेली।

अर्शदीप सिंह ने 26 विकेट लिए
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 2023 में 21 मैचों में 26 विकेट लिए और उन्हें गेंदबाजी लाइन-अप में जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगारवा और आयरलैंड के मार्क एडर के साथ नामित किया गया है। अर्शदीप की पावरप्ले और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने की क्षमता उन्हें किसी भी टीम के लिए एक एसेट बनाती है।

बिश्नोई ने 2023 में ग्रोथ की
बिश्नोई ने 2023 में इंटरनेशनल करियर में ग्रोथ देखी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के ठीक बाद उन्हें टी-20 में वर्ल्ड नंबर-1 भी नामित किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.