सूर्यकुमार यादव या शुभमन गिल, जानें नागपुर टेस्ट के लिए सचिन तेंदुलकर ने किसे चुना

Updated on 09-02-2023 07:03 PM

नागपुर: भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू के लिए तैयार है। सचिन ने एक इंटरव्यू में बताया कि सूर्यकुमार यादव अपने कौशल और अलग हटकर सोचने की क्षमता के कारण पारंपरिक प्रारूप में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पहला टेस्ट मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है


मुकाबले से पहले सूर्यकुमार यादव को लेकर सचिन ने कहा, 'टी20 और वनडे खेलने से लेकर अब टेस्ट टीम में जगह बनाने तक उन्होंने दुनिया भर में अपनी अतुलनीय छाप छोड़ी है। जो भी सूर्यकुमार के खेल पर नजर रखते हैं, वे उनकी क्षमता और सोचने के तरीके के कायल हो जाते हैं। सूर्या टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखते हैं।'

उन्होंने कहा, 'उनकी क्षमता के किसी खिलाड़ी के नाम पर लोकेश राहुल और शुभमन गिल के साथ विचार किया जाना चाहिए। तीनों सक्षम खिलाड़ी हैं और मैं यहां कोई निर्णय नहीं देना चाहता हूं लेकिन तीनों टीम में जगह बनाने में सक्षम हैं।'

सिर्फ सूर्यकुमार ही नहीं, सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और बाकी अन्य खिलाड़ियों पर अपनी राय दी। कोहली को लेकर उन्होंने कहा, 'जिस तरह से उन्होंने पिछले कुछ महीनों में खेला है, यह देखकर अच्छा लगा। मैं खास तौर से नाथन लियोन और कोहली के बीच टक्कर देखना चाहूंगा। विश्व क्रिकेट को इस तरह की प्रतिद्वंद्विता की जरूरत है। जब ऑस्ट्रेलिया 1998 में आया था तो इसे वॉर्न बनाम तेंदुलकर कहा गया था।'
पुजारा को लेकर सचिन ने कहा, 'पुजारा की उपलब्धियों को पर्याप्त मान्यता नहीं दी गई है और टीम में उनके महत्व को भी पर्याप्त मान्यता नहीं दी गई। उन्होंने देश के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और भारतीय क्रिकेट टीम को जो भी सफलता मिली है उसमें उनका बहुत बड़ा योगदान है। मुझे उम्मीद है कि वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी शानदार खेल का प्रदर्शन करेंगे।'

वहीं विरोधी टीम के स्पिनर नाथन लियोन को लेकर सचिन का मानना है कि 'वह तब अधिक प्रभावी हो जाते हैं जब मिचेल स्टार्क खेलते हैं क्योंकि दाएं हाथ के बल्लेबाज के ऑफ स्टंप के बाहर पैर के निशान बन जाते हैं। ये चीजें मैच में काफी महत्वपूर्ण होती हैं।'

सचिन ने भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की भी जमकर तारीफ की उन्होंने कहा, 'उनके पास जो विविधता है वह वास्तव में विशेष है और वह चीजों को आजमाने से डरते नहीं हैं। वह बल्लेबाजों के लिए स्थिति को असहज बनाना चाहते हैं और ऐसा ही होना चाहिए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
 19 September 2026
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
 19 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
 19 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
Advt.