सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस से जुड़ने के लिए तैयार:5 अप्रैल को टीम में हो सकते हैं शामिल

Updated on 04-04-2024 02:15 PM

मुंबई इंडियंस (MI) के बैटर सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में टीम के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) ने सूर्यकुमार यादव को मंजूरी दे दी है। ऐसे में वह IPL 2024 के लिए 5 अप्रैल को मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ जाएंगे। हालांकि, मुंबई की तरफ से अब तक इसके बारे में कोई बयान नहीं आया है।

पूरी तरह फिट नहीं होने की वजह से सूर्या शुरुआती तीन मैच नहीं खेल सके थे। सूर्या ने इसी साल जनवरी में जर्मनी में ग्रोइन की सफल सर्जरी कराई थी। इसके बाद वे NCA में रिहैब से गुजर रहे थे।

मुंबई अपना अगला मुकाबला 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े में खेलेगी। इस सीजन में मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम नए कप्तान हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में लगातार तीन मैच हार चुकी है।

जनवरी में कराई थी सर्जरी
दुनिया के नंबर-1 टी-20 बैटर सूर्यकुमार यादव ने इसी साल जनवरी में जर्मनी में ग्रोइन की सफल सर्जरी कराई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में सूचना दी थी। सूर्या ने दूसरी बार ग्रोइन इंजरी की सर्जरी कराई। सर्जरी के बाद सूर्यकुमार बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब से गुजर रहे थे।

साउथ अफ्रीका दौरे पर तीसरे टी-20 में हुए थे चोटिल
सूर्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर 2023 में में खेले गए टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। उनके ग्राउंड से बाहर जाने के बाद उप कप्तान रवींद्र जडेजा ने टीम की कप्तानी संभाली थी, तब से वे मैदान से दूर थे।

सूर्यकुमार ने 143.32 की स्ट्राइक रेट से IPL में बनाए हैं रन
सूर्यकुमार यादव ने IPL में अब तक खेले 139 मैचों में 143.32 की स्ट्राइक रेट से 3249 रन बनाए हैं। पिछले सीजन में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेले 16 मैचों में 43.21 की औसत से 605 रन बनाए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.