सूर्यकुमार यादव मुंबई के लिए पहला मैच नहीं खेलेंगे, NCA की मंजूरी का इंतजार

Updated on 20-03-2024 12:54 PM

मुंबई इंडियंस (MI) के बैटर सूर्यकुमार यादव IPL 2024 का पहला मैच नहीं खेलेंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) ने सूर्यकुमार यादव को मंजूरी नहीं दी है। ऐसे में वह IPL 2024 के लिए अभी भी मुंबई इंडियंस की टीम से नहीं जुड़ पाएंगे।

सूर्यकुमार यादव टखने की सर्जरी के बाद NCA में रिहैब से गुजर रहे हैं। वह अभी भी IPL के लिए फिट नहीं हो सके हैं। अब 21 मार्च को उनका एक और फिटनेस टेस्ट होगा। अगर वह इस टेस्ट को पास कर लेते हैं तो उनको IPL में खेलने के लिए मंजूरी मिल सकती है।

दर्जन भर खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं
भारतीय लीग से अब तक दुनिया भर के दर्जन भर खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। हाल ही में दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी और हैरी ब्रूक, कोलकाता के जेसन रॉय, गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहम्मद शमी और मार्क वुड जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

24 मार्च को गुजरात से पहला मैच खेलेगी टीम
IPL का आगामी सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई का पहला मुकाबला 24 मार्च को गुजरात टाइटंस से मोहाली में होगा।

विराट कोहली ने शुरू की प्रैक्टिस
IPL 2024 सीजन शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। टीम ने आज उनकी कुछ फोटोज ट्वीट की है। इस सीजन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम होगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 22 मार्च को एन. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.