सूर्यकुमार यादव वनडे को भी डिकोड करना चाहेंगे, टीम इंडिया के आगे ये भी 3 बड़ी चुनौती

Updated on 27-07-2023 02:22 PM
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज के खिलाफ आज से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में सूर्यकुमार यादव इस फॉर्मेट में अपना प्रदर्शन बेहतर करना चाहेंगे। भारत एशिया कप और अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम कॉम्बिनेशन तैयार करने के मकसद से इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों को आजमाना चाहेगा। टी20 क्रिकेट का अपना फॉर्म वनडे में नहीं दोहरा सके सूर्यकुमार चोटिल श्रेयस अय्यर की गैर मौजूदगी में चौथे नंबर के लिए दावा पेश करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में लगातार तीन मैचों में पहली ही गेंद पर आउट हुए सूर्य को पहले मैच में जगह मिलने की उम्मीद है। इस सीरीज के जरिए वह वनडे में भी अपनी धाक जमाना चाहेंगे। उधर, वेस्टइंडीज वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर सकी है और दो बार की चैंपियन टीम भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके कैरेबियाई क्रिकेट को जीवंत बनाए रखना चाहेगी। शिमरन हेटमायर और ओशेन थॉमस की वापसी टीम को मजबूती देगी जो दो साल बाद लौटे हैं ।

ईशान होंगे या संजू
विकेटकीपर के स्थान के लिए ईशान किशन और संजू सैमसन में मुकाबला होगा। जांघ की सर्जरी के बाद रिहैब करा रहे केएल राहुल टीम में लौटने पर विकेटकीपर की भूमिका के लिए प्रबल दावेदार होंगे। उनकी गैर मौजूदगी में ईशान और सैमसन के पास दूसरे विकेटकीपर का दावा पुख्ता करने का मौका है चूंकि ऋषभ पंत वर्ल्ड कप से पहले फिट होते नहीं दिख रहे।

रुतुराज या शुभमन गिल
रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी का आगाज करेंगे जिससे रुतुराज गायकवाड को बाहर रहना होगा। आईपीएल के बाद से नहीं खेले उपकप्तान हार्दिक पंड्या को पांच टी20 मैचों में कप्तानी भी करनी है जिससे उन्हें वनडे सीरीज के दौरान कार्यभार प्रबंधन के तहत कुछ मैच से आराम भी दिया जा सकता है।

उमरान मलिक को क्या मिलेगा मौका?
फास्ट बोलिंग अटैक की कमान मोहम्मद सिराज संभालेंगे जबकि दूसरे विकल्पों में जयदेव उनादकट, उमरान मलिक, मुकेश कमार और शार्दुल ठाकुर हैं। उमरान मलिक को मौका मिलने की उम्मीद है और उन्हें इसका फायदा उठाना होगा। वह सात वनडे में 13 विकेट ले चुके हैं। वहीं स्पिन बोलिंग मोर्चे पर कुलदीप यादव को एक बार फिर युजवेंद्र चहल पर तरजीह मिल सकती है।

वनडे रैंकिंग्स
  • भारत- 3
  • वेस्टइंडीज- 10

  • वेस्टइंडीज vs भारत हेड टु हेड
  • कुल मैच 139
  • भारत जीता 70
  • विंडीज जीता 63
  • नो रिजल्ट 4
  • टाई 2

  • संभावित प्लेइंग XI
    भारत: 
    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविंद्र जाडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
    वेस्टइंडीज टीम: ब्रेंडन किंग, काइल मायर्स, केसी कार्टी, शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, अल्जारी जोसफ, ओशेन थॉमस, जेडन सील्स

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 October 2026
    लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
     07 October 2026
    लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
     07 October 2026
    गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
     07 October 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
     07 October 2026
    नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
     07 October 2026
    नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
     06 October 2026
    बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
     06 October 2026
    हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
     06 October 2026
    आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
    Advt.