सुशासन तिहार 2025 : तीसरे चरण के समाधान शिविर 6 मई से

Updated on 05-05-2025 06:20 PM

अम्बिकापुर। कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक हुई। उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने विभागवार प्राप्त शिकायतों एवं मांगो की समीक्षा के दौरान सभी विभाग प्रमुखों को कड़े निर्देश देते हुए  कहा कि आप सभी स्वयं पोर्टल में आवेदनों  के निराकरण की स्थिति की जांच करें। अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्य करें, ताकि आमजनों को वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि लंबित आवेदनों का एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण अनिवार्य रूप से किया जाए।

कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत 5 से 31 मई तक समाधान शिविर लगाए जाएंगे। जिले 06 मई से आयोजित होने वाले शिविरों में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें।  उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कल से शुरू हो रहे समाधान शिविर में समय पर उपस्थित रहें और शिविर की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने हेतु प्रचार-प्रसार की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने शिविर के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री भोसकर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की तथा दस दिवस के भीतर सभी प्रकरणों का निराकरण किए जाने विभागों को निर्देशित किया। बैठक में विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, अमृत लाल ध्रुव, रामसिंह ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.