सुशासन तिहार : जिले में करीब 41 हजार आवेदन प्राप्त

Updated on 12-04-2025 12:26 PM

कोरिया। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर जिले में चल रहे सुशासन तिहार में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। सुशासन तिहार के पहले चरण में अब तक जिले भर से 40 हजार 613 आवेदन जमा किए गए हैं, संख्या और बढ़ने की संभावना है। इनमें से अधिकांश आवेदन सीधे शिविरों के माध्यम से आए हैं, जबकि ऑनलाइन माध्यम से महज 3 हजार 137 आवेदन ही पहुंचे।

मिली जानकारी के मुताबिक शाम 5 बजे तक सोनहत जनपद पंचायत से 7500, बैकुण्ठपुर विकासखंड से करीब 28 हजार, बैकुण्ठपुर नगर पालिका क्षेत्र से 330 शिवपुर-चरचा से 576 और पटना नगर पंचायत से 1070 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब इन आवेदनों का निराकरण एक माह के भीतर किया जाएगा।

हेल्पलाइन और सुशासन संगवारी ने निभाई अहम भूमिका

प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। इसके साथ ही बुजुर्गों, दिव्यांगों, गर्भवती महिलाओं और दूरस्थ ग्रामीणों तक पहुंचने के लिए ‘सुशासन संगवारी’ को लगाया गया। उन्होंने घर-घर जाकर आवेदन जमा करवाने में मदद की।

‘सुशासन ऑन व्हील‘ बना ग्रामीण अंचलों का सहारा

जिला प्रशासन की ओर से शुरू की गई ‘सुशासन ऑन व्हील’ योजना ने दूर-दराज के गांवों तक पहुंचकर आवेदन लिए। वहीं ‘सुशासन गीत’ के जरिए आम लोगों में अभियान को लेकर जागरूकता फैलाई गई।

कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा, सरकार की यह पहल आम जनता तक योजनाओं और समाधान की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है। सभी आवेदनों का त्वरित और नियमानुसार निराकरण किया जाएगा।

सीईओ जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा, प्राप्त आवेदनों का तेजी से निपटारा कर जनता को राहत दी जाएगी। सुशासन तिहार को लेकर लोगों में अच्छा उत्साह देखने को मिला है।

अब निगाहें दूसरे चरण पर

पहले चरण की सफलता के बाद अब सुशासन तिहार के दूसरे चरण की तैयारी शुरू हो गई है, जिसमें आवेदनों का समाधान होगा। प्रशासन का दावा है कि हर आवेदन का पारदर्शी और समयबद्ध समाधान किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.