सुशासन तिहार : एक दिवसीय जिला स्तरीय इवेंट का आयोजन

Updated on 23-05-2025 01:17 PM

राजनांदगांव।  सुशासन तिहार के उपलक्ष्य में आज त्रिवेणी परिसर में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय इवेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रोचकता, उत्साह, उल्लास एवं खुशी के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न रूचिकर गतिविधियों का आयोजन किया गया। सुशासन तिहार के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती प्रेमा बाई सोनकर ने बताया कि वह डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कार्य करती है। उन्होंने बताया कि वह अपना खुद का घर बनाना चाहती थी। भगवान की कृपा से और सरकार की कृपा से ऐसा अवसर मिला कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास का सपना पूरा हुआ। मैंने अपने बच्चों के लिए छत बना लिया और आज यह गर्व से कहती हूं कि यह मेरा मकान है। स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान कार्ड के हितग्राही  गिरीश ठक्कर ने बताया कि मैंने सुशासन तिहार के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन दिया था। मुझे स्वास्थ्य विभाग द्वारा फोन कर बुलाया गया और आयुष्मान कार्ड दिया गया। उन्होंने शासन-प्रशासन को इसके लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार शासन की बहुत अच्छी पहल है।

आरजे अनिमेष ने सुशासन तिहार एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित प्रश्र पूछकर श्रोताओं को बांधे रखा। राजनांदगांव जिले की विशेषताओं, यहां की कला एवं संस्कृति से जुड़े प्रश्न किए गए। देश के महान साहित्यकार गजानन माधव मुक्तिबोध की कृतियों पर आधारित प्रश्नों के उत्तर युवाओं ने दिए। जिला स्तरीय इवेंट में जितेन्द्र ने शिवाय गीत पर तथा लकी राजपूत ने ऊर्जापूर्ण शानदार प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। कार्यक्रम में उम्दा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम  खेमलाल वर्मा, संयुक्त संचालक जनसंपर्क रायपुर श्रीमती इस्मत जहां दानी, संयुक्त संचालक जनसंपर्क राजनांदगांव डॉ. उषा किरण बड़ाईक,  विनय साहू,  मनीष साहू,  धर्मेन्द्र साहू, जनसंपर्क विभाग की टीम एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.