सुशासन तिहार : आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए समीक्षा बैठक

Updated on 29-04-2025 12:43 PM

बालोद । जिले में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने हेतु आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विभागवार प्राप्त आवेदनों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत कुल प्राप्त आवेदन, निराकृत आवेदन और लंबित आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक विभाग द्वारा आवेदनों पर किए गए निराकरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का निराकरण नियमानुसार और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। श्री कौशिक ने कहा कि आवेदकों की समस्याओं का समाधान उनकी संतुष्टि को ध्यान में रखकर किया जाए ताकि सुशासन तिहार का उद्देश्य सार्थक हो सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जिन आवेदनों का निराकरण जिला स्तर पर संभव नहीं है उन्हें वर्गीकृत कर शासन स्तर पर भेजा जाए और इसकी जानकारी आवेदकों को दी जाए। इसके अतिरिक्त सभी आवेदनों के निराकरण की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देेश दिए।

बैठक में राजस्व, पंचायत, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, जल संसाधन, आदिवासी विकास, कृषि, शिक्षा आदि विभागों से संबंधित आवेदनों की प्रगति पर चर्चा हुई। अपर कलेक्टर श्री कौशिक ने लंबित आवेदनों के कारणों का विश्लेषण कर उसका समय पर कार्रवाई करते हेतु निराकरण करने की बात कही। श्री कौशिक ने कहा कि ’सुशासन तिहार 2025’ शासन की जनता के प्रति जवाबदेही को दर्शाता है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक आवेदन का निराकरण न केवल समयबद्ध हो बल्कि यह आवेदकों के लिए संतोषजनक भी हो। सभी विभाग इस दिशा में समन्वित रूप से कार्य करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि आगामी समाधान शिविरों में अधिक से अधिक आवेदनों के निराकरण की जानकारी लोगों को प्रदान की जाए। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार 2025 का उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी समीक्षाएं और जनसंवाद को सशक्त करना है। इस अभियान के पहले चरण में 08 से 11 अप्रैल 2025 तक ग्राम पंचायतों नगरीय निकायों और जिला मुख्यालयों में समाधान पेटियों के माध्यम से नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए गए। दूसरे चरण में इन आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है जबकि तीसरे चरण में 05 मई से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.